Animal Fight Video: पानी में भिड़ गए अजगर और मगरमच्छ, कैमरे में कैद हुआ सबसे खतरनाक नजारा
Animal Fight Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि अजगर अपना शिकार मगरमच्छ को चुनने की गलती कर गया। फिर खुद ही जिंदा नहीं बच पाया।



अजगर ने चुना गलत शिकार। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
- कैमरे में कैद हुआ सबसे खतरनाक नजारा
- मगरमच्छ को शिकार चुनने की गलती कर गया मगरमच्छ
- दिखा हैरान करने वाला नजारा
Magarmach Aur Azgar Ki Ladai: अजगर को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है, जो नीलगाय जैसे बड़े जानवरों को भी निगल जाता है। मगर क्या हो जब उसका सामना पानी के सबसे खतरनाक शिकारी मगरमच्छ से हो जाए। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें अजगर पानी के सबसे खूंखार शिकारी मगरमच्छ को आसान शिकार समझने की गलती कर गया। मगर दो मिनट बाद ही समझ आ गया कि उसने गलत पंगा ले लिया।
अजगर ने चुना गलत शिकारहैरान करने वाला वीडियो देखकर मालूम होता है कि अजगर शिकार की तलाश में पानी में उतर गया। मानो यहां शिकार मिल जाएगा और आराम से अपना पेट भर लेगा। मगर तभी उसका सामना मगरमच्छ से हो गया। अजगर ने मरगमच्छ को देखते ही हमला कर दिया। उसे अपने शरीर से लपेटना शुरू कर दिया। मगर जब मगरमच्छ ने जवाबी पलटवार किया तो हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। फ्रेम में देख सकते हैं कि मगरमच्छ ने हमलावर अजगर को तुरंत दांतों के बीच दबा लिया।
ये भी पढ़ें- Wild Animal Video: अबकी बार फेल हो गई लोमड़ी की चालाकी, उससे ज्यादा चालाक निकला शिकार
हार गया अजगर
अजगर को दबोचने के बाद मगरमच्छ ने अपनी ताकत दिखाई और पानी में ही झटकना शुरू कर दिया। मगरमच्छ ने फिर दोबारा अजगर को संभलने का मौका नहीं दिया। पानी का दानव मगरमच्छ उसे तब तक झटकता है जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। अजगर के मारने का बाद मगरमच्छ ने उसका शिकार कर लिया। मालूम हो कि खतरनाक शिकारियों के बीच हुई ये लड़ाई पानी में लेग कैमरे में कैद हो गई है।यहां देखिए वीडियो
मगरमच्छ और अजगर की लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर wildlife011 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिट...और देखें
OMG: शख्स ने मात्र 35 सेकंड में काट दिए 20 KG टमाटर, Video देख लोग बोले- मशीन को भी कर दिया फेल
Shocking Video: कलर बम से शादी को यादगार बनाना चाहती थी दुल्हन, बुरी तरह जल गई बॉडी, झुलस गए सारे बाल
Prank Video: पत्नी के साथ पति ने किया ऐसा प्रैंक, सच्चाई पता चलने पर महिला ने कही ऐसी बात, यूजर्स बोले - अब घर जाने पर पता चलेगा
Dulhan Dance: पंजाबी गाने पर दुल्हन ने किया ऐसा डांस, देख दूल्हा भी रह गया हैरान
Shocking Video: खूंखार जानवर को गोद में लेकर दुलार कर रही थी लड़की, नजारा देख हर कोई चौंका
पाकिस्तान में न लोग सुरक्षित न मुर्दे सुरक्षित, अस्पताल में घुस कर लोग ले भागे उनका शव, जिन्होंने जाफर एक्सप्रेस का किया था अपहरण
UP: बुलंदशहर में दो लोगों की हत्या का प्रयास, बदमाशों ने मांगी 2.5 करोड़ की रंगदारी, तीन गिरफ्तार
Traffic Advisory: शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्ग का होगा चौड़ीकरण, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान, देखें एडवाइजरी
EXPLAINED: आईपीएल 2025 के शुरुआती दो मैच क्यों मिस कर सकते हैं केएल राहुल? जानें वजह
जस्टिस यशवंत वर्मा केस में अब नया एंगल, फायर विभाग ने कैश मिलने से किया इंकार; उधर SC कॉलेजियम ने ले लिया एक्शन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited