Shocking Video: इसे कहते हैं टशन...आग पर बैठकर आराम फरमा रहा था शख्स, नजारा देखकर कांप गए लोग

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आराम से आग के ऊपर बैठा हुआ है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Shocking Video

ये आराम का मामला है... (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

मुख्य बातें
  • आग पर बैठकर आराम फरमा रहा था शख्स
  • शख्स का अंदाज देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो
Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग एक से बढ़कर एक कारनामे करते रहते हैं। कई बार इन कारनामों को देखकर दुनिया दंग रह जाती है। हालांकि, इन वीडियो (Shocking Video) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और इनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इस कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, शख्स का टशन देखकर कईयों के तो पसीने छूट गए। यकीन मानिए इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको भी हो सकता है अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए।
आज तक आपने कई लोगों को एक से एक हैरतअंगेज कारनामे, स्टंट करते हुए देखा होगा। कुछ लोग तो अपनी जान पर खेलकर ऐसा धमाल मचाते हैं, जिसे देखकर दिग्गजों के भी पसीने छूट जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक शख्स ने कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स आग पर बैठकर किस तरह आराम फरमा रहा है। जिस तरह शख्स आग पर बैठकर अंगड़ाई ले रहा है, उसने सबको हैरान कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि आग के ऊपर एक बर्तन रखा हुआ है, जो यकीन गर्म होगा उसपर जिस तरह शख्स आराम से बैठा है, वो काफी खतरनाक है। इतना ही नहीं इस दौरान शख्स मुस्कुरा भी रहा है। तो पहले आप दिल थामकर ये वीडियो देखें...
जानलेवा खेल...
इस खतरनाक वीडियो को देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर थर्रा गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'krish_reddy23' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि ये जानलेवा हो सकता था। वहीं, कुछ का कहना है कि आजकल लोगों को मौत से खेलने का शौक है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

कौशलेंद्र पाठक author

मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला हूं और समस्तीपुर जिले में पला-बढ़ा। 12वीं करने के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का रूख किया और दिल्ल...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited