Optical Illusion: कोई परम ज्ञानी ही फोटो में ढूंढ पाएगा अंग्रेजी के 6 शब्‍द, क्‍या आपमें है चैलेंज पूरा करने का दम

Optical Illusion: इस तस्‍वीर में आपको एक पूरा परिवार बैठा हुआ दिखाई दे रहा होगा जिसके बीच में अंग्रेजी के 6 शब्‍द छिपे हुए हैं। अगर आपने पहचान लिए तो आप परम ज्ञानी कहलाएंगे।

इस तस्‍वीर से ढूंढ़ें शब्‍द।
Optical Illusion: इंटरनेट पर आपने कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे। कुछ लोगों के लिए ये बहुत दिलचस्प होते हैं। हलांकि अन्य लोगों के लिए काफी मुश्किल साबित होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं जिसमें आपको 6 अंग्रेजी शब्द खोजने हैं। इन शब्दों को तस्वीर में बहुत सावधानीपूर्वक छिपाया गया है। अगर आप स्‍वयं को अंग्रेजी का परम ज्ञानी या तेज नजरों का खिलाड़ी समझते हैं तो आपको 10 सेकंड में ये ऑप्टिकल इल्‍यूजन सॉल्‍व करके दिखाना है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक कमरे में सभी लोग पढ़ाई करने में तल्‍लीन हैं।

सरसरी निगाह पर्याप्‍त नहीं

हालांकि हम ये समझते हैं कि, कोई भी ऑप्टिकल इल्‍यूजन सॉल्‍व करने के लिए केवल उसे सरसरी निगाह से देखना ही पर्याप्‍त नहीं होता। बल्कि ऑप्टिकल इल्‍यूजन सॉल्‍व करने के लिए बहुत धैर्य और शक्तिशाली अवलोकन कौशल की आवश्यकता होती है। अगर आप 10 सेकंड में इस भ्रम को सुलझाने में सक्षम नहीं हैं, तो यहाँ कुछ संकेत दिए गए हैं।

ये रहे संकेत

इस तस्वीर में किताबें पढ़ रहे लोगों को आपको गौर से देखना होगा। इसमें आपको एक महिला किताब पढ़ते दिखेगी। बुक के कवर पेज पर दो अक्षर O, R हैं। बाकी दो गायब अक्षर S, T इस महिला के बालों और उसके कपड़ों में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा महिला के पैर और किताब के बीच एक और अक्षर Y बना हुआ है। इन सभी अक्षरों को मिलाकर देखें तो एक अक्षर STORY बनता है।
End Of Feed