इस फोटो में छिपी है हिप्पो की आकृति। (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
Optical Illusion and Puzzle : सोशल मीडिया पर आपको रोजना ही कई प्रकार के ऑप्टिकल इल्यूजन और पजल (Optical Illusion and Puzzle) की फोटोज दिखती होंगी, जिनका जवाब ढूंढ़ने में आपको सेकंड भी नहीं लगता होगा। उन फोटोज में आपको कभी नंबर तो कभी कोई व्यक्ति ढूंढ़ निकालना होता होगा, लेकिन इस बार जो फोटो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी अलग है। इस तस्वीर में आपको कोई नंबर, व्यक्ति या फिर कोई वस्तु नहीं ढूंढ़नी है। हालांकि तस्वीर में एक ऐसा जानवर छिपा हुआ है जिसे ढूढ़ने में आपके दिमाग का दही हो जाएगा। ये हम नहीं कह रहे, जवाब मिलने के बाद आप ही खुद कहेंगे। आपके सस्पेंस को और न बढ़ाते हुए हम आपको बता ही देते हैं कि, इस तस्वीर से आपको एक हिप्पो की आकृति ढूंढ़कर निकालनी है, लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपको केवल आठ सेकंड का ही समय मिलेगा।
क्या दिख रहा है फोटो में
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस इमेज में आप देख सकते हैं कि, एक लड़का लाल रंग की साइकिल पर तेज रफ्तार से चला जा रहा है। उसके सामने से आ रही महिला खुशी से अपने पपी को वॉक करा रही है और उसी के पीछे दौड़ भी रही है। वहीं पीछे एक छोटा सा तालाब बना हुआ है और उसके पीछे एक नदी बही रही है। फोटो में आप तीन बच्चों को एक शख्स के साथ पिकनिक मनाते हुए भी देख सकते हैं। जिनमें तीनों बच्चे खड़े होकर खेलते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं आस पास का माहौल किसी पार्क का जंगल की तरह लग रहा है। इस बात की तस्दीक आस-पास बिखरी हुई हरियाली कर रही है।
क्या अब तक नहीं मिला जवाब
अगर इस तस्वीर से हिप्पो की आकृति आपको अब तक नहीं मिल सकी है तो इसे ढूंढ़ निकालने में हम आपकी कुछ मदद करते हैं। चूंकि ये काफी कठिन काम है, इसीलिए हम एक हिंट देने जा रहे हैं। हम आपको जो हिंट देंगे उसी आधार पर आपको हिप्पो की आकृति को ढूंढ़ निकलना है। अगर आपने ऐसा कर दिखाया तो आप समझ जाइएगा कि आपकी नजरें वाकई बाज की नजरों की तरह हैं। चलिए अब बारी है हिंट की तो हम आपको हिंट दे देते हैं। दरअसल, 'हिप्पो की आकृति लाल साइकिल चलाते लड़के के इर्द-गिर्द ही है।'
ये रहा जवाब
हिंट मिलने के बाद भी अगर आप फोटो से हिप्पो की आकृति को नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं तब भी हम आपकी पूरी मदद करेंगे। जिम्मेदार वेबसाइट होने के नाते हम अपने सुधी पाठकों की सुविधा और असुविधा का पूरा ध्यान रखते हैं। भले ही आठ सेकंड का समय पूरा हो चुका हो, लेकिन इस पहेली का उत्तर हम आपको अवश्य देंगे। चलिए अब समय है जवाब का, तो ये रहा जवाब :
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस इमेज में आपको हमने हिंट दिया था कि, लाल रंग की साइकिल चला रहे लड़के के इर्द-गिर्द ही हिप्पो की आकृति है तो काले घेरे में यानी लड़के के सिर पर बालों से बनी हुई हिप्पो की आकृति को देख सकते हैं।