वाह चचा! 90 की उम्र में 5वां निकाह कर मनाने पहुंचे हनीमून, बोले- मेरे बुढ़ापे को खत्म करता है शादी का जोश

Ajab Gajab News: 90 साल के शख्स का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 90 साल की उम्र में शादी के बाद इस शख्स की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। 5वीं शादी करने के बाद यह शख्स अपनी बीवी के साथ इन दिनों हनीमून पर निकले हैं।

shadi

90 साल के बुजुर्ग की शादी (ट्विटर)

मुख्य बातें
  • 90 साल के बुजुर्ग ने की शादी
  • 5वीं शादी के बाद निकले हनीमून पर
  • सऊदी अरब के शख्स ने की शादी

Ajab Gajab News: भारत में अमूमन लोग एक शादी करते हैं। वहीं कुछ लोग इतने रंगीन मिजाज के होते हैं कि उन्हें कई शादियां करने में मजा आता है। वैसे तो शादी की एक उम्र होती है, लेकिन कई लोग उम्र का बंधन तोड़ शादी करते हैं। इसी क्रम में सऊदी अरब के एक शख्स ने 90 साल की उम्र में दूल्हा बन सबको हैरान कर दिया है। 5वीं शादी करने के बाद यह शख्स अपनी बीवी के साथ इन दिनों हनीमून पर निकले हैं। 90 साल की उम्र में शादी के बाद इस शख्स की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

90 साल के बुजुर्ग ने की शादी

90 साल की उम्र में शादी करने वाले इस शख्स का नाम नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी है। शख्स का कहना है कि वह सिर्फ यहीं नहीं रुकना चाहते, बल्कि आगे और भी निकाह करना चाहते हैं। गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार, शख्स ने सऊदी के अफीफ प्रांत में अपनी शादी का जोरदार जश्न मनाया। शख्स का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग शख्स को शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। वहीं 90 साल का यह शख्स अपनी 5वीं शादी से काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहा है।

'अच्छे स्वास्थ्य का रहस्य है शादी'

वीडियो में उनका पोता भी उन्हें शादी की बधाई दे रहा है। वह अपने 90 साल के दादा की सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते नजर आ रहे हैं। यह बुजुर्ग शख्स अपनी शादी को सुन्नत बता रहे हैं और अविवाहित लोगों को शादी के लिए मोटिवेट करते नजर आ रहे हैं। अल ओताबी कह रहे हैं कि वह इसके बाद भी शादी करना चाहते हैं। शादी से सुकून और समृद्धि आती है। वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि शादी उनके अच्छे स्वास्थ्य का रहस्य है। इसके आगे वह कह रहे हैं कि अपने हनीमून पर वह बहुत खुश हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

आदित्य साहू author

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited