​थाईलैंड के इस शख्‍स को आइस्क्रीम के अंदर मिला जमा हुआ ज़हरीला सांप, वायरल फोटो देख होश उड़ जाएंगे

Viral News: तस्वीरों में काले और पीले रंग के सांप का सिर दिखाई दे रहा था। कई लोगों ने कहा कि, यह गोल्डन ट्री स्नेक, क्राइसोपेलिया ऑर्नाटा था, जो इस क्षेत्र में आम तौर पर पाया जाने वाला एक हल्का विषैला सांप है।

आइस्‍क्रीम में मिला सांप।

आइस्‍क्रीम में मिला सांप।

Viral News: थाईलैंड में एक व्यक्ति उस समय दंग रह गया जब उसकी आइसक्रीम बार में एक पूरा जमा हुआ सांप निकला। यह घटना पाक थो, मुआंग रत्चबुरी में हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रेबन नाकलेंगबून नाम के व्यक्ति ने ये आइस्‍क्रीम एक स्‍ट्रीट वेंडर से खरीदी थी और फिर सांप मिलने पर फेसबुक पर ये फोटो शेयर की। कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा कि, 'इतनी बड़ी आंखें! क्या यह अभी तक मर चुका है? ब्लैक बीन, स्ट्रीट वेंडर, असली तस्वीर क्योंकि मैंने इसे खुद खरीदा है।' वैसे ज्ञात हो कि, ब्लैक बीन एक आम आइसक्रीम फ्लेवर है।

बता दें कि, तस्वीरों में काले और पीले रंग के सांप का सिर दिखाई दे रहा था। कई लोगों ने कहा कि, यह गोल्डन ट्री स्नेक, क्राइसोपेलिया ऑर्नाटा था, जो इस क्षेत्र में आम तौर पर पाया जाने वाला एक हल्का विषैला सांप है। इसकी 20 से 40 सेमी लंबाई देख कई यूजर्स चौंक गए। एक यूजर ने मज़ाक में कहा, 'पहला निवाला आपको लत लगा देता है, दूसरा निवाला आपको अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचा देता है।' दूसरे ने कहा कि, 'ऑर्डर देने से पहले अपने अंतिम शब्द कह दीजिए।' तीसरे ने मज़ाक में कहा कि, 'यह एक नया स्वाद होना चाहिए, स्नैक स्वाद वाली आइसक्रीम।'

गौरतलब है कि, इस फोटो ने लोगों में एक नई चिंता भी पैदा कर दी। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आइस्क्रीम में एक पूरा सांप कैसे समा सकता है। कुछ लोगों ने अधिकारियों से मामले की जांच करने का आग्रह किया। यह स्पष्ट नहीं था कि आइसक्रीम किस कंपनी ने बनाई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited