Video: विदाई में मां-बाप को छोड़ पालतू कुत्ते से लिपटकर रोती नजर आई दुल्हन, इंटरनेट पर छिड़ गई नई बहस
Dulhan Viral Video: आप देख सकते हैं कि दुल्हन विदाई के लिए कार में बैठी है। इस दौरान दुल्हन का रो-रोकर बहुत ही बुरा हाल हो चुका है। दुल्हन ससुराल जाने से पहले आखिरी बार अपने प्यारे डॉगी से लिपटकर रो रही है।

दुल्हन की विदाई (इंस्टाग्राम)
Dulhan Viral Video: भारत में शादियों के दर्जनों वीडियो हर दिन देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को मजे आ जाते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। भारतीय शादियों में सबसे इमोशनल पल दुल्हन की विदाई का होता है। दुल्हन की विदाई के समय पूरे घर का माहौल गमगीन हो जाता है। इस बीच दुल्हन के परिवार वाले तो रोते ही हैं, बल्कि गांव-मोहल्ले के लोगों की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं।
ये भी पढ़ें- छोले भटूरे खाओ-वजन घटाओ, दिल्ली के रेस्टोरेंट की अजीबोगरीब मार्केटिंग ट्रिक देख यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो देखकर आपके भी निकल सकते हैं आंसू
इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। यह वीडियो एक दुल्हन की विदाई से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की विदाई हो रही है। इस दौरान दुल्हन अपने घरवालों और मां-बाप को छोड़कर पालतू कुत्ते से लिपटकर रो रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन का रो-रोकर बहुत ही बुरा हाल हो चुका है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन विदाई के लिए कार में बैठी है। देखें वीडियो-
हालांकि, दुल्हन ससुराल जाने से पहले आखिरी बार अपने प्यारे डॉगी से मिलती है और उससे लिपटकर ढेर सारा प्यार करना चाहती है। आप देख सकते हैं कि डॉगी को अपनी गोद में उठाकर दुल्हन जमकर रोती है। इसके साथ ही वह उसे जमकर दुलार भी रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बड़ी बहस शुरू कर दी है। कई लोग वीडियो देखकर भावुक हो रहे हैं तो कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि दुल्हन के लिए मां-बाप से ज्यादा पालतू कुत्ता हो गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर आशीष कुमार नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

Cat Video: अपनी जिंदगी में पहली बार कछुआ देख बिल्ली ने दिया ऐसा रिएक्शन, आपको भी यकीन नहीं होगा

Jija Sali Video: जूता चुराई के दौरान दूल्हा दिखा रहा था नखरे, सालियों ने स्टेज पर ही पटक दिया, फिर किया ऐसा हाल

Dulhan Dance Video: शादी में आए मेहमानों के सामने पहुंच दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कोई नजर तक नहीं हटा पाया

Viral Video: शेर के सामने स्टंट दिखा रहा था शख्स, फिर 'जंगल के राजा' ने निकाली ऐसी हवा देखकर दिल दहल जाएगा

Viral Video: आंखों में आंखें डालकर सांप को डेरिंग दिखा रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर दुनिया हिल जाएगी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited