Viral Video: कभी ऑक्टोपस को दौड़ लगाते देखा है, पानी के अंदर का ये नजारा देख हर कोई रह गया दंग

एक्स पर ऑक्टोपस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह समंदर की गहराईयों में दौड़ लगाता नजर आ रहा है। ऐसे में ये नजारा बेहद ही दुर्लभ है और काफी शेयर भी किया जा रहा है।

Octopus Running Viral Video

समंदर की गहराईयों में दौड़ता दिखा ऑक्टोपस (X)

मुख्य बातें
  • ऑक्टोपस ने गहराई में लगाई दौड़
  • समंदर का चौंकाने वाला नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
Octopus Running Viral Video: समंदर की दुनिया कितनी विशाल और सुंदर है। इसका अंदाज उसमें जाने पर पता चलता है। इसीलिए गोताखोर जब भी अंदर जाते हैं कुछ न कुछ ऐसा निकाल लाते हैं, जो बेहद ही दुर्लभ और आकर्षक होता है। इसका कारण भी है कि कई ऐसे जीव समंदर में छिपे हैं, जिनके आकार और प्रजाति के बारे में किसी को मालूम तक नहीं है। ऐसे में जब देश-दुनिया के गोताखोर समंदर की गहराईयों में जाते हैं तो कुछ खास जरूर ढूंढ लाते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक ऑक्टोपस नजर आएगा, जो दिखने में बेहद ही क्यूट नजर आ रहा है। ये छोटा सा ऑक्टोपस समंदर के धरातल पर दौड़ लगाता दिख रहा है, जो बेहद ही दुर्लभ है। समुंद्र की गहराई में उसकी अठखेलियां एक गोताखोर ने अपने कैमरे में कैद कर ली है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। लोगों का कहना है कि इंसानों की तरह ही जानवरों को भी खेलना और मस्ती करना पसंद होता है।

समंदर की गहराईयों में दौड़ता दिखा ऑक्टोपस

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा लगता है जैसे ये एआई की कल्पना है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कुछ ऑक्टोपस समंदर के धरातल पर अपने पैरों से चलते भी हैं और दौड़ते भी हैं। बता दें, इस वीडियो को '@AMAZlNGNATURE' नाम के अकाउंट से शेयर की गई है, जिस पर अब तक 3.85 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 10 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

किशन गुप्ता author

देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited