Video: भिखारियों को देखकर पाकिस्तानी लड़की मांगने लगी भीख, सिर्फ 5 साल में बन गई करोड़पति

Viral Video: पाकिस्तानी लड़की ने अपने अमीर होने के पीछे का जो कारण बताया, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पाकिस्तानी लड़की ने भिखारियों को देखकर भीख मांगना शुरू किया और देखते ही देखते अमीर बन गई।

pakistani girl

भीख मांगकर अमीर बनी लड़की (ट्विटर)

Viral Video: बहुत सारे लोग अपने आस-पास के लोगों को देखकर बिजनेस आइडिया लाते हैं और अपना व्यापार स्टार्ट करते हैं। कई बार इसमें लोग सफल भी हो जाते हैं और अमीर बन जाते हैं। दूसरी तरफ एक पाकिस्तानी लड़की ने अमीर बनने का ऐसा आइडिया निकाला, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इस पाकिस्तानी लड़की ने भिखारियों को देखकर भीख मांगना शुरू किया और देखते ही देखते अमीर बन गई।

भीख मांगकर अमीर बन गई लड़की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी लड़की अपने अमीर होने के पीछे का कारण बता रही है। वीडियो में लड़की बता रही है कि वह पिछले 5 सालों से पाकिस्तान में रह रही है पांच सालों में भीख मांगकर बहुत ही ज्यादा पैसा कमा लिया। लड़की ने बताया कि अब वह पाकिस्तान छोड़कर मलेशिया में रहती है। उसने बताया कि अब उसके पास मलेशिया में दो फ्लैट्स हैं। इसके अलावा उसके पास कार और खुद का बिजनेस भी है। देखें वीडियो-
वीडियो में इंटरव्यू दे रही लड़की का नाम लाइबा है। लड़की ने बताया कि वह मलेशिया में रहती है और अब पाकिस्तान घूमने आती हैं। उसने बताया कि वह भीख मांगकर अमीर बनी है। लड़की ने बताया कि उसने भिखारियों को देखकर भीख मांगना सीखा। वह देखती थी कि भिखारी किस तरह से पैसे कमाते हैं। इसके बाद उसने भी भीख मांगने की सोची। इसके बाद वह झूठी कहानी बताकर लोगों से पैसे मांगती थी। लोग उसकी बात पर विश्वास कर लेते थे और उसे पैसा दे देते थे। इसके बाद वह देखते ही देखते अमीर बन गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य साहू author

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited