Video: शादी होते ही अपने दूल्हे को खींचकर ले जाने लगी दुल्हन, देखिए फिर दोस्तोंं ने क्या कर दिया

Dulha Dulhan Video: वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की शादी हो जाती है, दुल्हन अपने दूल्हे को खींचकर अपने साथ ले जाने लगती है। यह देखकर शादी में आए लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं जब दूल्हे के दोस्त यह नजारा देखते हैं तो वह भी मजेदार हरकतें करने लगते हैं।

dulha

दूल्हे की विदाई (इंस्टाग्राम)

मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • शादी के बाद दूल्हे की हुई विदाई
  • दुल्हन का अंदाज देखकर आएगा मजा
Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। सबस ज्यादा दूल्हा और दुल्हन से जुड़े वीडियो ही लोगों को पसंद आते हैं। इन दिनों एक वीडियो लोगों को जमकर अपनी तरफ खींच रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। वीडियो एक दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा है, जिनकी शादी हो चुकी है।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो

वीडियो मैरिज हॉल का लग रहा है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की शादी हो जाती है, दुल्हन अपने दूल्हे को खींचकर अपने साथ ले जाने लगती है। यह देखकर शादी में आए लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं जब दूल्हे के दोस्त यह नजारा देखते हैं तो वह भी मजेदार हरकतें करने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि यहां पर दुल्हन की नहीं बल्कि दूल्हे की विदाई होने लगती है और दूल्हा अपने दोस्तों को पकड़कर रोने लगता है। देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे को विदा करके अपने साथ ले जाना चाहती है। देखें वीडियो-
वीडियो को meemlogy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत शादी खत्म होने के बाद होती है। जैसे ही शादी खत्म होती है और विदाई का समय आता है, वैसे ही लोगों की नजर दूल्हा-दुल्हन पर पड़ती है। लोग देखते हैं कि दुल्हन की बजाय यहां दूल्हे की विदाई शुरू हो जाती है। आप देख सकते हैं कि जब दुल्हन दूल्हे को अपने साथ ले जाने लगती है तो दूल्हा अपने दोस्तों को पकड़कर रोने लगता है। हालांकि, वीडियो देखकर साफ मालूम चल रहा है कि वीडियो सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य साहू author

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited