Bull Fight Video: सड़क पर दो सांडों के बीच भीषण लड़ाई, बीच में हुआ ऐसा खेल बदल गया पूरा नजारा
Bull Fight Video: बीच सड़क दो सांडों के बीच जमकर लड़ाई हो रही थी। लड़ते-लड़ते दोनों सांड एक दुकान के अंदर घुस गए और फिर गदर मचाया कि देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई।

सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
- सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई
- लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर घुस गए दोनों सांड
- नजारा देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग
Bull Fight
ये भी पढ़ें - Naag Nagin Video: नाग-नागिन का उमड़ा प्यार, पेड़ पर किया ऐसा रोमांस देखकर खुली रह गई लोगों की आंखें
संबंधित खबरें
आज तक आपने सांड के कई वीडियो देखे होंगे। किसी में सांड इंसान पर हमला कर रहा होता है। तो कभी किसी जानवर को अपना शिकार बनाते हुए दिखाई दिया होगा। कई बार दो सांड आपस में भी लड़ते हुए नजर आ जाते हैं। इस वायर वीडियो में भी दो सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क दो सांडों के बीच लड़ाई छिड़ गई है। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। तभी एक लड़का दोनों सांड के ऊपर पानी फेंक देता है। इसके बाद दोनों सांड गुस्से में आ जाते हैं और लड़ते हुए एक दुकान के अंदर पहुंच जाते हैं। दोनों जिस तरह चीजों को तोड़ते हुए दुकान के अंदर घुसते हैं उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।
सांडों की खतरनाक लड़ाई
खतरनाक नजारा देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को '665_bw' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है दोनों सांड मूड में लड़ रहे थे। कुछ का कहना है कि सांडों ने बवाल काट दिया। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी...और देखें

मेकअप के कमाल से अप्सरा बन गईं बुजुर्ग महिला, खूबसूरती देखकर होश उड़ जाएंगे आज

डिस्को डांस में चुपचाप घुस आया सांड, पहले आराम से देखा फिर सबको पटकने लगा, देखें वायरल वीडियो

Optical Illusion: कोशिश बहुत कर ली मगर गाजर नहीं खोज पाए खरगोश, क्या आपमें है ढूंढ़ने का दम

देसी अवतार में खूब जंची ये रशियन गर्ल, भारत को बताया अपना घर, पूरा वीडियो देख बाग-बाग हो जाएगा दिल

आम तोड़ने का ऐसा यूनिक जुगाड़ नहीं देखा होगा आपने, यूज़र्स ने कहा- इतना दिमाग़ लाते कहां से हो भाई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited