Shocking Video: कलर बम से शादी को यादगार बनाना चाहती थी दुल्हन, बुरी तरह जल गई बॉडी, झुलस गए सारे बाल
Viral Video: आप देख सकते हैं कि दुल्हन का शरीर बुरी तरह से जल जाता है। दुल्हन की कमर पर आग की वजह से बुरी तरह घाव हो जाते हैं। इसके साथ उसके बाल पूरी तरह से झुलस जाते हैं। ऐसा लगता है कि कलर बम में कोई खराबी आ गई होगी और वह जोड़े की तरफ फट गया।

शादी के दिन जली दुल्हन (इंस्टाग्राम)
Viral Video: किसी भी लड़की के लिए सबसे खुशी का दिन उसकी शादी का दिन होता है। जब वह लाल जोड़े में सजकर स्टेज पर पहुंचती है और अपने दूल्हे को जयमाला पहनाती है। आजकल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन तरह-तरह की चीजें करते हैं। इसी क्रम में कनाडा के रहने वाले एक भारतीय मूल के जोड़े के लिए शादी का दिन एक बुरे सपने की तरह सामने आया। दरअसल, शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने एक खास तरह की चीज करने की सोची थी, जो उनके लिए उल्टा पड़ गया।
ये भी पढ़ें - लड़की ने स्कैमर के साथ कुछ ऐसे खेला खेल, फोन काट फरार हुआ स्पैम कॉलर, यूजर्स बोले - दीदी खेल गईं
शादी के दिन बुरी तरह झुलसी दुल्हन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के अनुसार, भारतीय मूल का एक जोड़ा कनाडा से बेंगलुरु शादी करने आया था। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने कलर बम के सामने पोज देते हुए वीडियो शूट करवाने का प्लान किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन सज-धजकर वीडियो शूट करवा रहे होते हैं। इस दौरान उनके पीछे कलर बम बजता है। यही उनके लिए सबसे बुरा साबित होता है। जैसे ही बम में आग लगती है और दोनों पोज देने लगते हैं, वैसे ही दुल्हन के बालों में आग पकड़ लेती है। देखें हैरान करने वाला वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन का शरीर बुरी तरह से जल जाता है। दुल्हन की कमर पर आग की वजह से बुरी तरह घाव हो जाते हैं। इसके साथ उसके बाल पूरी तरह से झुलस जाते हैं। ऐसा लगता है कि कलर बम में कोई खराबी आ गई होगी और वह जोड़े की तरफ फट गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, दोनों खतरे से बाहर हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘viaparadise’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

Brain Test: दिल की सुनोगे तो पांच सेकंड में N खोज लोगे, वरना पूरा दिन भी छोटा पड़ जाएगा

जयमाला के टाइम मजाक करने लगा दूल्हा, तभी दुल्हन ने ठीक कर दिया दिमाग, देखिए वीडियो

Ajab Gajab: बिना रेट-लिस्ट देखे ऑर्डर कर दी कॉफी, कैफे वाले भेजा इतना बिल, देखकर चकरा गया माथा

Desi Jugaad: देसी घी बनाने के लिए शख्स ने इस्तेमाल किया वाशिंग मशीन, निंजा टेक्निक देख आपका भी दिमाग हो जाएगा फेल

Snake Video: जहरीले सांप के साथ खेलता दिखा बच्चा, यूजर्स ने मां-बाप को लगाई लताड़, कहा - रील्स के चक्कर में बच्चे की जान लोगे क्या..
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited