Viral Video: ताजमहल में डांस करके जर्मन कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया अनुभव, बताई अपनी पर्सनल फीलिंग

Viral Video: इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई छोटी क्लिप में वह वास्तव में भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। जर्मन इन्फ्लुएंसर ने मैरून कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ है और वह कुलदीप मानक के गाने "जिंद काढ़ के" पर थिरक रहे हैं।

जर्मन कंटेंट क्रिएटर।

जर्मन कंटेंट क्रिएटर।

Viral Video: आजकल विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स भारतीय परंपराओं, संस्‍कृति और हिन्‍दी गानों को लेकर कंटेंट बना रहे हैं। ऐसे ही एक जर्मन कंटेंट क्रिएटर नोएल रॉबिन्स ने अपने उल्लेखनीय डांस टैलेंट से भारतीय फॉलोवर्स को एक बार फिर चौंका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्‍स के दिलों को जीता है। हाल ही में उन्‍होंने ताजमहल के बाहर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद उनका वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हो गया। अब उनके इस वीडियो को काफी ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है।

अनुभव शेयर कर कही ये बात

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई छोटी क्लिप में वह वास्तव में भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। जर्मन इन्फ्लुएंसर ने मैरून कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ है और वह कुलदीप मानक के गाने "जिंद काढ़ के" पर थिरक रहे हैं। उनके डांस मूव्स ने कई दर्शकों का ध्यान खींचा, जिन्होंने मुस्कुराते हुए उस व्यक्ति की सराहना की। वायरल हो रही रील के कैप्शन में लिखा है, "राजकुमार जैसा महसूस हुआ! प्रतिष्ठित ताजमहल का जीवंत दृश्य।" शेयर किए जाने के बाद से इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चार लाख से अधिक लाइक और सात मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने कहा, 'भाई भारत में बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह एक खुशमिजाज श्वेत लड़के की तरह दिखता है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'आप उस भारतीय पोशाक में बहुत अच्छी लग रहे हैं।' चौथे यूजर ने कहा, 'हमें उसका आधार कार्ड बनवाना होगा।' पांचवें यूजर ने कहा कि, 'भाई का पूरा करियर सिर्फ इसी गाने पर टिका है।' छठे यूजर ने कहा कि, 'भाई भारत आया, भाई अब आधिकारिक तौर पर भारतीय है।' सातवें यूजर ने कहा कि, 'आप दुनिया में बहुत जरूरी खुशी ला रहे हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे।' आठवें यूजर ने कहा कि, 'अगला क्षेत्र चीन की महान दीवार होना चाहिए।' वहीं, कई अन्य लोगों ने कमेंट बॉक्‍स में दिल और आग वाले इमोजी बनाकर उनके डांस की तारीफ की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | वायरल (viral News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited