Video: बोस्टन कॉलेज के इवेंट में भारतीय छात्रों का जलवा ! 'चुट्टामल्ले' गाने पर शानदार डांस से दर्शकों को बनाया दीवाना

Viral Video: जाह्नवी कपूर औेर जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया चार्टबस्टर गाना 'चुट्टामल्ले' फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' से है। गाने की शानदार धुन और शानदार कोरियोग्राफी ने इसे पहले ही प्रशंसकों के बीच पसंदीदा बना दिया है।

गाने पर डांस करते लड़के।

गाने पर डांस करते लड़के।

Viral Video: बोस्टन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय छात्रों के एक समूह को कॉलेज इवेंट में चुट्टामल्ले गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। इस डांस परफॉर्मेंस की बेहतरीन कोरियोग्राफी से दर्शक भारतीय छात्रों के दीवाने हो गए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र चरण पासुमरती, अनमोल शेट्टी और उनके दोस्तों ने किया। इनकी अदाओं ने और ऊर्जा ने गाने को और भी जीवंत कर दिया। चरण पासुमर्ती द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए डांस का ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर 12 मिल‍ियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

वीडियो के वायरल होते ही उसके कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'यह शुद्ध ऊर्जा है! इसका हर सेकंड बहुत पसंद आया।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'वाह, आप सभी ने कोरियोग्राफी में कमाल कर दिया! इस प्रस्तुति पर बहुत गर्व है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'भीड़ की प्रतिक्रिया सब कुछ बयां कर देती है- अद्भुत प्रदर्शन!' चौथे यूजर ने कहा कि, 'इससे बहुत खुशी मिली। अविश्वसनीय प्रतिभा!' पांचवें यूजर ने कहा कि, 'सिंक्रोनाइज़ेशन अगले स्तर का है। रोंगटे खड़े हो जाते हैं!' एक अन्‍य यूजस ने कहा कि, 'आपने इस तरह के प्रतिष्ठित गीत के साथ न्याय किया है। सलाम!'

गौरतलब है कि, जाह्नवी कपूर औेर जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया चार्टबस्टर गाना 'चुट्टामल्ले' फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' से है। गाने की शानदार धुन और शानदार कोरियोग्राफी ने इसे पहले ही प्रशंसकों के बीच पसंदीदा बना दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited