मुंबई की इस स्‍केटर की फैन हुईं प्रियंका चोपड़ा, टैलेंट के आगे प्रोफेशनल्‍स भी भरते हैं पानी, यकीन न हो तो देखें VIDEO

Viral Video: इंडिया कल्चरल हब ने बताया कि, 'व्यक्तिगत कठिनाइयां अक्सर व्यक्तियों को उल्लेखनीय एथलीटों में आकार देती हैं, जो कम उम्र में उनमें जिम्मेदारी और परिपक्वता की भावना पैदा करती हैं।'

मुंबई की स्‍केटर का वीडियो वायरल।

मुंबई की स्‍केटर का वीडियो वायरल।

Viral Video: अपने अंदर प्रतिभा का भंडार समेटे लोगों को सोशल मीडिया मंचों पर एक अलग पहचान मिल रही है। हालांकि, इस श्रृंखला में कई लोगों की कहानी बेहद रोचक होने के साथ प्रेरणादायक भी होती है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इसी एक कहानी के मुख्‍य किरदार की फैन हो गई हैं। दरअसल, हाल ही में मुंबई की एक 21 वर्षीय युवती का वीडियो वायरल हुआ था जो कि अपनी स्केटिंग और स्नोबोर्डिंग कौशल से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इंडिया कल्चरल हब के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस युवती का वीडियो पोस्‍ट किया गया था। एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस युवती की कहानी से इतनी प्रेरित हुईं कि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो को फिर से पोस्ट किया और युवा एथलीट की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, 'वाह! आप जो कर रही हैं, वही करती रहें। कमाल है।

गौरतलब है कि, इंडिया कल्चरल हब ने वीडियो के कैप्शन में उनकी यात्रा का विवरण शेयर किया। बताया गया कि, 'व्यक्तिगत कठिनाइयां अक्सर व्यक्तियों को उल्लेखनीय एथलीटों में आकार देती हैं, जो कम उम्र में उनमें जिम्मेदारी और परिपक्वता की भावना पैदा करती हैं। नवी मुंबई (महाराष्ट्र) की 23 वर्षीय उर्मिला पाबले (@ursk8kid) इसकी एक मिसाल हैं। जब वह 5वीं कक्षा में थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उर्मिला और उनके भाई का पालन-पोषण एक अकेली माँ ने किया, जो हालाँकि अच्छी तरह से शिक्षित नहीं थीं, लेकिन हमेशा अपनी बेटी के सपनों में विश्वास करती थीं। पिछले कुछ वर्षों में उर्मिला ने स्केटबोर्डिंग में अपने लिए एक जगह बनाई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अब उन्होंने स्नोबोर्डिंग में एक प्रेरणादायक शुरुआत की है और गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में कांस्य पदक हासिल किया है। हालांकि उन्होंने इस साल 17 फरवरी को ही इस खेल के लिए प्रशिक्षण शुरू किया है। उर्मिला उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और 36वें राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीता है और यूएई के शारजाह में विश्व स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जो ओलंपिक क्वालीफायर के रूप में काम करता है।'

उर्मिला पाबल ने वीडियो के जवाब में लिखा कि, वह 23 नहीं बल्कि 21 साल की हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्रभावशाली स्केटबोर्डिंग वीडियो से भरा पड़ा है, जो उनकी प्रतिभा को और भी अधिक प्रदर्शित करता है। इंटरनेट यूजर्स उनके टैलेंट को देख आश्‍चर्य में पड़ गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'आपके कौशल अविश्वसनीय हैं, और आप बिल्कुल कमाल की हैं! कभी रुकें नहीं - चलते रहें! आपको शुभकामनाएं।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'आप बहुत अच्छी हैं।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited