Viral Video: तंजानिया के इस कंटेंट किएटर को भूले तो नहीं ! इस बार पुष्‍पा सॉन्‍ग पर डांस कर हुए वायरल

Viral Video: किली पॉल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और कैप्‍शन में 'पुष्पा' लिखा। उन्होंने इस पोस्‍ट के कैप्‍शन में फायर का इमोजी आइकन भी बनाया है। वीडियो में आपको किली पॉल बेहद अलग अंदाज में नजर आएंगे। वीडियो को शूट करते समय उन्‍होंने रिप्ड जींस और ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है।

किली पॉल।
Viral Video: तंजानिया के कंटेंट क्रिएटर किली पॉल और उनके भारत प्रेम के बारे में तो आप जानते ही होंगे। कई वीडियोज में आपने किली पॉल को इंडियन म्‍यूजिक पर गाना गाते या डांस करते हुए देखा होगा। दरअसल, वे फेमस भारतीय गाने की धुन पर नाचते या लिप-सिंक करते हुए वीडियो बनाते हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो काफी ज्‍यादा वायरल हुआ है जिसमें उनकेा पुष्पा 2: द रूल के टाइटल सॉन्‍ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
किली पॉल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और कैप्‍शन में 'पुष्पा' लिखा। उन्होंने इस पोस्‍ट के कैप्‍शन में फायर का इमोजी आइकन भी बनाया है। वीडियो में आपको किली पॉल बेहद अलग अंदाज में नजर आएंगे। वीडियो को शूट करते समय उन्‍होंने रिप्ड जींस और ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। पुष्पा-पुष्पा गाने पर डांस करते हुए वे काफी स्‍मार्ट लग रहे हैं और एक्‍टर अल्लू अर्जुन के डांस मूव्स को भी उन्‍होंने बेहतरीन ढंग से परफॉर्म किया है। एक्‍टर की ही स्‍टाइल में उन्‍होंने पैर घुमाने से लेकर जूता गिराया जो कि, आइकॉनिक लग रहा है। किली पॉल का वीडियो इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और अभी भी यह संख्या बढ़ती जा रही है।
किली पॉल का वीडियो देख अब तक कई लोग इस पर रिएक्‍ट कर चुके हैं। कई लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर अपने विचार शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'आपके सभी वीडियो बेहतरीन हैं। हम आपसे और आपके सभी वीडियो से प्यार करते हैं।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'सुपर।' तीसरे यूजर ने वीडियो को बहुत बढ़िया बताया। पांचवें यूजर ने वीडियो को बढ़िया डांस बताया। वहीं, एक अन्‍य ने ल‍िखा कि, 'किली ने आग लगा दी है।' गौरतलब है कि, सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह 2021 की फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है और इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
End Of Feed