ये हैं पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके, जमुना पार के अमीर बसते हैं यहां

Apr 23, 2025

ये हैं पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके, जमुना पार के अमीर बसते हैं यहां

Digpal Singh
आईपी एक्सटेंशन

​आईपी एक्सटेंशन​

इस इलाको को पूर्वी दिल्ली का सबसे ज्यादा कनेक्टिड हिस्सा भी कह सकते हैं। यहां पर डीटीसी बस के साथ ही मेट्रो की भी सुविधा है। यहीं से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे भी गुजरता है। पास में ही आनंद विहार ISBT, रेलवे स्टेशन और RRTS स्टेशन भी है। यहां पर 9800 से 15400 रुपये स्क्वायर फीट में प्रॉपर्टी मिलती है।

Credit: Twitter

आनंद विहार

​आनंद विहार​

आनंद विहार पूर्वी दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। यहां पर स्कूल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स सहित तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। ISBT, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और नमो भारत का स्टेशन भी यहां पर है। आनंद विहार में 27800 से 39700 रुपये तक में प्रॉपर्टी मिल जाती है।

Credit: Twitter

मयूर विहार

​मयूर विहार​

पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार फेस-1, फेस-2 और फेस-3 हैं। तीनों फेस में डीडीए के मल्टीस्टोरी फ्लैट बने हैं। यह तीनों ही इलाके दिल्ली के अन्य हिस्सों से अच्छे से कनेक्टिड हैं। फेस-1 और फेस-2 तो मेट्रो नेटवर्क से भी जुड़े हैं। यहां 7900-13200 रुपये स्क्वायर फीट में प्रॉपर्टी मिल जाती है।

Credit: Twitter

​प्रीत विहार​

विकास मार्ग पर मौजूद पूर्वी दिल्ली का यह इलाका वेल कनेक्टिड है। यहां पर मेट्रो और बस की सुविधाएं मौजूद हैं। पास में ही आनंद विहार ISBT, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के साथ ही RRTS नमो भारत स्टेशन भी है। यहां पर 14300 से 20300 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में प्रॉपर्टी मिल जाती है।

Credit: Twitter

You may also like

दिल्ली में इन जगहों पर मिलती है दमदार और...
दिल्ली में अब तक की सबसे गर्म जगह, जहां ...

​कड़कड़डुमा​

पूर्वी दिल्ली का कड़कड़डुमा क्षेत्र आनंद विहार के करीब है। विकास मार्ग यहीं से गुजरता है, जो इसे सेंट्रल दिल्ली से कनेक्ट करता है। यहां पर मेट्रो की दो लाइन मौजूद हैं। पास में आनंद विहार ISBT, रेलवे स्टेशन और RRTS का भी लाभ इस इलाके को मिलता है। यहां पर 14700 से 21200 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के रेट में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

Credit: Twitter

​दिलशाद गार्डन​

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इस हिस्से का विकास थोड़ा धीमा जरूर रहा है। लेकिन मेट्रो पहुंचने के बाद यह इलाका समृद्ध हुआ है। यहां पर डीडीए के मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट्स मौजूद हैं। इस इलाके में अपना घर लेना चाहते हैं तो आपको 2BHK के लिए 23 लाख से 1.6 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

Credit: Twitter

​विवेक विहार​

आनंद विहार के पास होने के कारण विवेक विहार को काफी फायदा मिलता है। यह पर स्कूल, अस्पताल से लेकर तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। यूपी बॉर्डर पर होने की वजह से यहां से गाजियाबाद जाना भी आसान होता है। यहां पर आप 11800 से 19600 रुपये प्रति स्क्वायर फीट में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

Credit: Twitter

​गगन विहार​

पूर्वी दिल्ली के इस इलाके को कृष्णा नगर के एक्सटेंशन के तौर पर देखा जाता है। यह हिस्सा मेट्रो और अन्य साधनों से कनेक्टिड है। आनंद विहार, प्रीत विहार आदि पॉश इलाकों से घिरा है गगन विहार। यहां पर यह पर 4 BHK के लिए आपको 15 करोड़ रुपये तक भी खर्च करने पड़ सकते हैं।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिल्ली में इन जगहों पर मिलती है दमदार और जायकेदार बिरयानी