Nov 21, 2022
सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। अगले साल सरकार की ओर से कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता और भी बढ़ सकता है।
Credit: iStock
जनवरी 2023 में देश में महंगाई भत्ता यानी DA में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। इससे आपकी सैलरी बढ़ेगी। आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
Credit: iStock
महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर होती है। देश में महंगाई बढ़ने पर सरकार महंगाई भत्ते में इजाफा करती है।
Credit: iStock
एक्सपर्ट्स की मानें, तो लगातार बढ़ रही महंगाई से भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी (DA Hike Latest News) हो सकती है। यानी आपको मिलने वाली सैलरी बढ़ सकती है।
Credit: iStock
रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी 2023 में डीए 4 फीसदी बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच सकता है। यानी आपको बेसिक सैलरी पर 38 फीसदी नहीं, 42 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा।
Credit: iStock
सरकार की ओर से हर 6 महीने में, यानी एक साल में दो बार डीए रिवाइज किया जाता है। पहला बदलाव जनवरी में और दूसरा जुलाई के महीने में किया जाता है।
Credit: iStock
अगर आपकी एक महीने की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो आपको पहले के 6,840 रुपये के महंगाई भत्ते के मुकाबले 7,560 रुपये मिलेंगे।
Credit: iStock
महंगाई भत्ता बढ़ने से देश के लाखों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। इससे देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स