Jul 14, 2024

अंबानी खानदान में इनके पास रिलायंस का सबसे ज्यादा मालिकाना हक, मुकेश-नीता भी पीछे

Ashish Kushwaha

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ​

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी हुई।

Credit: Twitter

​ रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी किसके पास ​

शादी में इतना ज्यादा खर्च के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अंबानी परिवार के पास कुल कितनी संपत्ति है और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी किस व्यक्ति के पास है।

Credit: Twitter

​मुकेश अंबानी के पास कमान​

आपको बता दें कि धीरूभाई अंबानी द्वारा स्थापित रिलायंस इंडस्ट्रीज वर्तमान में उनके बेटे मुकेश अंबानी के नेतृत्व में काम करती है।

Credit: Twitter

​मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति​

फोर्ब्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 123.7 बिलियन डॉलर (10 लाख करोड़ रुपये से अधिक) है।

Credit: Twitter

​अंबानी परिवार के पास कुल शेयरों का हिस्सा​

रिलायंस के प्रमोटर समूह, अंबानी परिवार के पास कुल शेयरों का 50.39% हिस्सा है। शेष 49.61% शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है जिनमें एफआईआई और कॉर्पोरेट शामिल हैं।

Credit: Twitter

​कोकिलाबेन अंबानी के पास सबसे ज्यादा हिस्सेदारी​

रिलायंस में सबसे अधिक हिस्सेदारी किसी और की नहीं, बल्कि अंबानी परिवार की मुखिया - मुकेश अंबानी की मां, धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी की है।

Credit: Twitter

कोकिलाबेन की हिस्सेदारी

कोकिलाबेन अंबानी के पास 1,57,41,322 शेयर हैं जो कंपनी में 0.24% हिस्सेदारी है।

Credit: Twitter

​मुकेश अंबानी के तीन बच्चों की 0.12% हिस्सेदारी ​

मुकेश अंबानी के तीन बच्चों आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी प्रत्येक के पास 80,52,021 शेयर हैं, जो कंपनी में लगभग 0.12% हिस्सेदारी है।

Credit: Twitter

​कोकिलाबेन अंबानी की कुल संपत्ति ​

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोकिलाबेन अंबानी की कुल संपत्ति करीब 18000 करोड़ रुपये है।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: नेपाल के 2 लाख भारत के कितने रुपये के बराबर, कौन कितना ताकतवर