Aug 1, 2023

अरबपति नीता अंबानी का अमेरिका में नया शौक, मुंबई जैसे कमाल का है प्लान

Ashish Kushwaha

​नीता अंबानी को अमेरिका की लीग में दिलचस्पी​

नीता अंबानी के आपने कई सारे शौक के बारे में सुना होगा लेकिन अमेरिका में इस क्रिकेट लीग में उनकी दिलचस्पी के बारे में शायद ही सुना हो।

Credit: Twitter

​मेजर लीग क्रिकेट में अंबानी टीम का परचम​

अमेरिका में IPL की तर्ज पर 13 जुलाई से शुरू हुई मेजर लीग क्रिकेट (MLC) चर्चा में है, क्योंकि इसमें नीता अंबानी की टीम ने जीत का परचम लहराया है।

Credit: Twitter

​नीता अंबानी इन टीमों की मालकिन​

MI न्यूयॉर्क टीम,इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, SA20 लीग में MI केपटाउन, ILT20 लीग में MI अमीरात और महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की मालकिन हैं।

Credit: Twitter

​मुंबई इंडियंस का रेवेन्यू​

फोर्ब्स की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार,मुंबई इंडियंस ने लगभग 254 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और करीब 42.17 करोड़ रुपये की ऑपरेटिंग इनकम की है।

Credit: Twitter

​मुंबई इंडियंस के स्पॉन्सर​

मुंबई इंडियंस के स्पॉन्सर की बात करें इसमें DHL, मैरियट बॉनवॉय और कैडबरी डेयरी मिल्क जैसे बांड शामिल हैं।

Credit: Twitter

​पांचवीं क्रिकेट फ्रेंचाइजी होगी ये टीम​

हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने घोषणा की थी कि उसने MLC की न्यूयॉर्क टीम के लिए पांचवीं क्रिकेट फ्रेंचाइजी 'एमआई न्यूयॉर्क' को खरीद लिया है।

Credit: Twitter

​MI न्यूयॉर्क टीम ने हासिल की जीत​

इस लीग में अमेरिकी शहरों के नाम पर छह टीम हैं, जिसमें पिछले दिन हुए फाइनल में रिलायंस कंपनी के स्वामित्व वाली MI न्यूयॉर्क टीम ने जीत हासिल की है।

Credit: Twitter

सत्य नडेला की टीम को हरा दिया

मुकेश अंबानी के परिवार के स्वामित्व वाली न्यूयॉर्क क्रिकेट टीम ने रविवार को हुई मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन चैंपियनशिप मैच में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की टीम को हरा दिया।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: SBI नहीं इस बैंक में भारत के प्रधानमंत्री खोलते थे खाता, महात्मा गांधी-तिलक भी थे मुरीद