Dec 19, 2023

इस भारतीय महिला ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, 2023 में सबसे ज्यादा कमाई दौलत

Ramanuj Singh

भारत की सबसे अमीर महिला हैं ​सावित्री जिंदल​

सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 25.3 अरब डॉलर आंकी गई। ओम प्रकाश जिंदल की 73 वर्षीय विधवा 5वीं सबसे अमीर भारतीय और उपमहाद्वीप की सबसे अमीर महिला हैं।

Credit: Facebook/twitter

सावित्री जिंदल की संपत्ति में ​9.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई​

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने वर्ष 2023 में अपनी संपत्ति में 9.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी की। मुकेश अंबानी और बिड़ला से भी कहीं अधिक है।

Credit: Facebook/twitter

मुकेश अंबानी की संपत्ति में ​5.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई​

मुकेश अंबानी की संपत्ति में वर्ष 2023 में 5.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई, यह जिंदल की संपत्ति का करीब आधा है।

Credit: Facebook/twitter

जिंदल समूह की मालकिन हैं सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल द्वारा नियंत्रित समूह, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जिंदल सॉ, जिंदल स्टेनलेस और निवेश कंपनी जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स जैसी सूचीबद्ध कंपनियां हैं।

Credit: Facebook/twitter

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं

मुकेश अंबानी जो 92.3 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

Credit: Facebook/twitter

​​JSW इंफ्रास्ट्रक्चर में भी जिंदल ग्रुप की 83% हिस्सेदारी​

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सावित्री जिंदल द्वारा नियंत्रित ओपी जिंदल ग्रुप की 83% हिस्सेदारी है।

Credit: Facebook/twitter

​शिव नादर की संपत्ति 8 अरब डॉलर बढ़ी​

जिंदल के बाद एचसीएल टेक के शिव नादर लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं क्योंकि उनकी कुल संपत्ति साल 2023 में करीब 8 अरब डॉलर बढ़ गई है। उनकी संपत्ति करीब 32.6 अरब डॉलर है।

Credit: Facebook/twitter

​केपी सिंह की संपत्ति में 7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई​

डीएलएफ के रियल्टी टाइकून केपी सिंह ने की संपत्ति में 7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। उनकी कुल संपत्ति 15.4 अरब डॉलर हो गई।

Credit: Facebook/twitter

​कुमार मंगलम बिड़ला की संपत्ति में 6.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई​

वर्ष 2023 में कुमार मंगलम बिड़ला और शापूर मिस्त्री दोनों की संपत्ति में 6.3 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।

Credit: Facebook/twitter

​दिलीप सांघवी की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर बढ़ी​

सन फार्मा के एमडी दिलीप सांघवी की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर बढ़ी। सोर्स- ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स

Credit: Facebook/twitter

Thanks For Reading!

Next: भारत के इन 7 शहरों के लोग जीते हैं शानदार लाइफ, जानिए कौन है टॉप पर