दुश्मनी के बावजूद पाकिस्तान से ये चीजें खरीदता भारत, हर घर में होता इस्तेमाल

Ramanuj Singh

Oct 17, 2024

पुलवामा हमले के बाद भारत-पाक का संबंध काफी खराब

पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बहुत खराब हो गए। इसका असर व्यापारिक संबंध पर भी पड़ा।

Credit: Canva/X

पाकिस्तानी चीजों के आयात पर 200 प्रतिशत टैक्स

भारत ने पाकिस्तानी चीजों के आयात पर 200 प्रतिशत का टैक्स लगा दिया, मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) दर्जा भी रद्द कर दिया।

Credit: Canva/X

2019 से ज्यादा खराब हुआ व्यापारिक संबंध

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध साल 2019 से सस्पेंड हैं, कूटनीतिक के साथ-साथ व्यापारिक रिश्ते भी खराब होते चले गए।

Credit: Canva/X

फिर भी कई जरूरी चीजें पाकिस्तान से होता है आयात

रिश्ते खराब होने के बाद भी पाकिस्तान से भारत कुछ चीजें आती हैं। जिनकी जरुरत भारत में करीब हर घर में होती है।

Credit: Canva/X

पाकिस्तान से ये चीजें होता है आयात

सेंधा नमक, मुल्तानी मिट्टी, ड्राई फ्रूट्स, मिनरल फ्यूल, कॉटन, प्लास्टिक के सामान, चमड़े का सामान, सल्फर, तांबा, तांबे के सामान, फल, ऊन और चूना पत्थर जैसी चीजें पाकिस्तान से आयात की जाती हैं।

Credit: Canva/X

सेंधा नमक के लिए पाकिस्तान पर पूरी तरह निर्भर

भारत सेंधा नमक के लिए पाकिस्तान पर निर्भर है। भारत में सेंधा नमक का उत्पादन नहीं के बराबर होता है। पाकिस्तान में सेंधा नमक का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।

Credit: Canva/X

व्रत में होता है सेंधा नमक का इस्तेमाल

भारत में सेंधा नमक का इस्तेमाल व्रत या उपवास के दौरान हर घर में होता है। धीरे-धीरे पाकिस्तान पर निर्भरता कम किया जा रहा है।

Credit: Canva/X

पाकिस्तान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नमक खदान

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम जिले के खेवड़ा में स्थित नमक की खान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नमक खदान है। यहां हर साल करीब 3.25 लाख टन सेंधा नमक निकलता है।

Credit: Canva/X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये दुनिया का सबसे अमीर BOSS, फिर भी फर्श पर सोया

ऐसी और स्टोरीज देखें