दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट की लिस्ट में Pakistan, भारत का ऐसा है हाल

Jan 12, 2023

By: Medha Chawla

बर्बाद हुआ पाकिस्तान!

पाकिस्तान के बद्तर हालात किसी से छुपे नहीं हैं। पड़ोसी देश इन दिनों महंगाई और खाने की किल्लत की वजह से सुर्खियों में है। लेकिन अब यह एक और वजह से खबरों की हेडलाइन में है।

Credit: iStock

सुर्खियों में पाकिस्तान

आतंकवाद के लिए बदनाम पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट में से एक है। जिन लोगों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है, वे सिर्फ 32 देशों में ही वीजा ऑन अराइवल यानी फ्री वीजा के साथ यात्रा कर सकते हैं।

Credit: iStock

किस स्थान पर पाकिस्तानी पासपोर्ट?

Henley Passport Index की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार Pakistan Passport दुनिया के 109 देशों की पासपोर्ट की लिस्ट में पांच सबसे खराब पासपोर्ट में से एक है। पाकिस्तान को 106वां स्थान मिला है।

Credit: iStock

इस देश का पासपोर्ट है सबसे खराब

अगर दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट की बात करें, तो यह Afghanistan का है। अफगानिस्तानी पासपोर्ट रखने वाले सिर्फ 27 जगहों पर ही मुफ्त वीजा के साथ यात्रा कर सकते हैं।

Credit: iStock

सबसे खराब पासपोर्ट्स की लिस्ट

सबसे खराब पासपोर्ट्स की लिस्ट में उत्तर कोरिया, नेपाल, फिलिस्तीनी क्षेत्र, सोमालिया, यमन, पाकिस्तान, सीरिया, इराक और अफगानिस्तान शामिल हैं।

Credit: iStock

किस स्थान पर है भारत?

भारत की बात करें तो, Indian Passport दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट 2023 के इंडेक्स में 85वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट दुनिया के 59 जगहों पर वीजा फ्री एक्सेस की अनुमति देता है।

Credit: iStock

इन देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं भारतीय

भारतीय पासपोर्ट रखने वाले लोग भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाओ, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरीशस, सेशेल्स, ईरान और कतर जैसे कई जगहों पर बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

Credit: iStock

टॉप पर यह देश

रिपोर्ट के अनुसार विश्व के Most Powerful Passport की लिस्ट में जापान का पासपोर्ट सबसे टॉप पर है। जापानी पासपोर्ट होल्डर्स 193 देशों में वीजा ऑन अराइवल या मुक्त वीजा की यात्रा कर सकते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Ganga Vilas Cruise की कैसे बुक करें टिकट, इतनी है कीमत

ऐसी और स्टोरीज देखें