Jul 9, 2024

रेलवे स्टेशन पर सो कर बिताई थी रात, आज 'धमाकों' से खड़ा किया लाखों करोड़ का साम्राज्य

Ashish Kushwaha

​48,000 करोड़ रुपये की दौलत​

हम आज 48,000 करोड़ रुपये की दौलत वाले एक ऐसे अरबपति के बारे में बता रहे हैं जिसे कभी संघर्ष के दिनों रेलवे स्टेशनों पर सोकर बिताने पड़े थे।

Credit: Twitter

​सोलर इंडस्ट्रीज​

हम सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के चेयरमैन सत्यनारायण नंदलाल नुवाल की बात कर रहे हैं जो अब 1 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी के मालिक हैं।

Credit: Twitter

​सत्यनारायण नुवाल​

उनके पिता एक सरकारी अकाउंटेंट थे। आर्थिक तंगी के कारण, सत्यनारायण नुवाल को अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए 10वीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ना पड़ा।

Credit: Twitter

फेल हुआ ये बिजनेस

उनकी बिजनेस चलाने की सोच ने उन्हें मात्र 18 वर्ष की आयु में एक स्याही उत्पादन प्लान खोलने के लिए प्रेरित किया जो फेल रहा।

Credit: Twitter

​केमिकल और ट्रेडिंग बिजनेस भी असफल रहा​

उन्होंने अपना करियर छोटी सी केमिकल और ट्रेडिंग फर्म में काम करके शुरू किया, लेकिन यह भी असफल रहा। जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने से रेलवे स्टेशनों पर सोना पड़ा।

Credit: Twitter

यहां से मिला सहारा

सत्यनारायण नुवाल के दिन तब फिरे जब वह अब्दुल सत्तार अल्लाह भाई से मिले, जिनके पास विस्फोटक लाइसेंस था, लेकिन उसे बिजनेस चलाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

Credit: Twitter

​एक्सप्लोसिव मैग्जीन​

इस अवसर का लाभ उठाते हुए, सत्यनारायण नुवाल ने 1970 में एक्सप्लोसिव मैग्जीन किराए पर देना शुरू कर दिया जो फायदे वाला बिजनेस रहा।

Credit: Twitter

​सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया की स्थापना​

1995 में सत्यनारायण नुवाल ने सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया की स्थापना की, जिसका मुख्यालय नागपुर में है। शुरुआत में, कंपनी सरकारी कोयला खदानों को विस्फोटक सप्लाई करती थी।

Credit: Twitter

​सफलता और विस्तार​

कंपनी ने हाल ही में 1.11 लाख करोड़ मार्केट कैप का माइलस्टोन पार किया है। फोर्ब्स के अनुसार, सत्यनारायण नुवाल की कुल संपत्ति करीब $5.8 बिलियन (लगभग 48,000 करोड़ रुपये) है।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: इन दो महिलाओं का कर्जदार है TATA का साम्राज्य, कभी न बन पाता इतना बड़ा