Sep 9, 2023

शाहरुख की रील वाइफ गौरी से कम नहीं, मन्नत जैसे घर और प्राइवेट जेट की मालकिन

Ashish Kushwaha

​शाहरुख खान की फिल्म जवान में उनकी वाइफ के रोल में​

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा शाहरुख खान की फिल्म जवान में उनकी वाइफ के रोल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

Credit: twitter

​नयनतारा की कुल संपत्ति​

वह अब साउथ सिनेमा में सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। जिससे उनकी दौलत भी बढ़ी है। चलिए आज 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा की कुल संपत्ति के बारे में जानते हैं।

Credit: twitter

​181 करोड़ रुपये नेटवर्थ​

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा की नेटवर्थ 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 181 करोड़ रुपये) है। उन्हें 2018 में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 सूची में भी नामित किया जा चुका है।

Credit: twitter

​ब्रांड एंडोर्समेंट​

उनकी कमाई मूवी फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। वह एक फिल्म 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह तनिष्क जैसे ब्रांड का इंडोर्समेंट करती हैं।

Credit: twitter

​प्राइवेट जेट​

नयनतारा के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसे उन्होंने अपनी शादी से कुछ समय पहले खरीदा था। वह अक्सर अपने पति के साथ जेट में उड़ान भरती नजर आती हैं।

Credit: twitter

​नयनतारा के पास भारत में चार घर ​

नयनतारा के पास भारत में चार घर हैं। मैजिक ब्रिक्स के अनुसार, उनके पास चेन्नई में दो 4 बीएचके घर हैं, जिनकी कुल लागत 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही मुंबई में समुद्र के सामने एक अपार्टमेंट भी खरीदा है

Credit: twitter

​दोनों अपार्टमेंट की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये​

केरल में उनका पैतृक घर और हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स में दो आलीशान अपार्टमेंट भी हैं। इन दोनों अपार्टमेंट की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है।

Credit: twitter

​200 करोड़ रुपये से ज्यादा घरों की कीमत​

कुल मिलाकर इनके घरों की कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो मन्नत की कीमत के बराबर है।

Credit: Twitter

​महंगी कारों का कलेक्शन​

नयनतारा कारों में 1.76 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज, 74.5 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, 88 लाख रुपये की मर्सिडीज जीएलएस 350डी, एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, एक फोर्ड एंडेवर शामिल है।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: जितनी अंबानी की दौलत से उससे दोगुना iPhone बेच देता है Apple, कमाई के आगे मस्क भी गरीब