May 31, 2024

दुनिया की पॉवरफुल कंपनियों में इन 3 भारतीयों का जलवा, तीसरा नाम चौंका देगा

Ashish Kushwaha

​ मैगजीन टाइम​

मशहूर अमेरिकी मैगजीन टाइम ने साल 2024 के लिए दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी की है।

Credit: Times

​तीन भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई​

टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में तीन भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई है।

Credit: Times

suzlon share price target

​प्रभावशाली कंपनियों की टॉप 100 लिस्ट में जगह ​

इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप को टाइम की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की टॉप 100 लिस्ट में जगह मिली है।

Credit: Twitter

​लिस्ट को 5 कैटेगरी में बांटा गया ​

इस लिस्ट को 5 कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं।

Credit: Twitter

​सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी के लिए चुना गया​

रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी में स्थान मिला है। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी के लिए चुना गया है। प्रत्येक कैटेगरी में 20 कंपनियों को शामिल किया गया है।

Credit: Twitter

​रिलायंस के बारे में​

टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘इंडियाज जगरनॉट’ की उपमा दी है।

Credit: Twitter

​टाटा समूह​

टाटा ग्रुप को टाइम ने भारत की पुरानी कंपनियों में से एक कहा है। 2023 में यह आईफोन को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी भी बन चुकी है।

Credit: Twitter

​सीरम इंस्टीट्यूट​

टाइम मैगजीन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता के रूप में शामिल किया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब खुराक बनाती है।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: इस जगह पर होगी अनंत-राधिका की शादी, जानें कौन है मालिक, क्या है खासियत