Jul 31, 2023

SBI नहीं इस बैंक में भारत के प्रधानमंत्री खोलते थे खाता, महात्मा गांधी-तिलक भी थे मुरीद

Ashish Kushwaha

​आजादी के पहले से है इस बैंक का वजूद​

एक दौर ऐसा था जब SBI नहीं PNB एक ऐसा राष्ट्रीय बैंक था जिस पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। इतना ही नहीं इस बैंक में देश के प्रधानमंत्री तक का खाता हुआ करता था।

Credit: Twitter

​ऐसे हुई स्थापना​

'स्वदेशी आंदोलन' के तहत पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की गई और शुरुआती जमा से लेकर हर एक चीज की व्यवस्था भारतीय धन से की गई।

Credit: Twitter

ITR Filing

​महात्मा गांधी से लेकर इन हस्तियों के थे अकाउंट​

यह भारत का पहला राष्ट्रीय बैंक था, इसने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी जैसे प्रमुख नेताओं के खातों तक को संभाला है।

Credit: Twitter

​लाला लाजपत राय ने संभाला मैनेजमैंट​

लाला लाजपत राय पीएनबी के शुरुआती सालों में मैनेजमेंट के एक सक्रिय सदस्य के रूप में लंबे समय तक जुड़े रहे। वह अपना बैंक खाता खोलने वाले पहले ग्राहक भी थे।

Credit: Twitter

​पहले पाकिस्तान में था हेड ऑफिस​

उस समय देश को एक राष्ट्रीय बैंक की जरूरत थी जिसे पूरा करने के लिए, पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना मई 1894 में की गई थी। जिसका हेड ऑफिस अनारकली बाजार, लाहौर में जो अब पाकिस्तान में है वहां थी।

Credit: Twitter

​आजादी मिलने के कुछ समय पहले भारत हुआ ट्रांसफर​

जून 1947 में लाहौर उच्च न्यायालय की अनुमति से भारत को आजादी मिलने से पहले ही बैंक ने भारत में अपना परिचालन स्थानांतरित कर दिया था।

Credit: Twitter

​पाकिस्तान से आए लोगों के आया बड़े काम​

बैंक ने विस्थापित खाताधारकों के पुनर्वास का काम शुरू किया। पाकिस्तान से आए प्रवासियों को उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूतों के आधार पर उनकी जमा राशि वापस कर दी गई।

Credit: Twitter

​ऐसे बना भरोसे का प्रतीक​

इस तरह के कदमों से बैंक में लोगों का भरोसा मजबूत हुआ और पीएनबी भरोसे का प्रतीक बन गया और एक ऐसा नाम बन गया जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: भारत छोड़ दूसरे देश क्यों चले गए रतन टाटा के भाई, फिर भी करते हैं TATA से बंपर कमाई