Mar 23, 2024

भारत में इन 10 कंपनियों ने भरे सबसे ज्यादा टैक्स, कितने नंबर पर मुकेश अंबानी की RIL

Ramanuj Singh

​नंबर 1 पर मुकेश अंबानी की कंपनी RIL​

अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) 19.68 लाख करोड़ रुपए की मार्केट कैप के साथ भारत का सबसे बड़ा ग्रुप है। वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज 20,713 करोड़ रुपए के साथ सबसे अधिक टैक्स देने वाली कंपनी बनकर उभरी।

Credit: BCCL/Canva

​दूसरे नंबर पर SBI​

भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार पूंजीकरण 666,133 करोड़ रुपए है। यह वित्त वर्ष 2023 में दूसरी सबसे बड़ी टैक्स भुगतान करने वाली कंपनी थी और इसने कुल 17,649 करोड़ रुपए टैक्स का भुगतान किया।

Credit: BCCL/Canva

​तीसरे नंबर पर HDFC बैंक​

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 15,350 करोड़ रुपए टैक्स का भुगतान किया।

Credit: BCCL/Canva

​चौथे नंबर पर TCS​

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टिंग सर्विसेज (TCS) ने भारत सरकार को 14,604 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। यह वर्तमान में दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है।

Credit: BCCL/Canva

​पांचवें नंबर पर ICICI बैंक​

प्राइवेट बैंक और भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी ICICI बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023 में टैक्स के तौर पर भारत सरकार को 11793 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

Credit: BCCL/Canva

​छठे नंबर पर ONGC​

सरकारी कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 10,273 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया।

Credit: BCCL/Canva

​सातवें नंबर पर टाटा स्टील​

टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील ने ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान में कुल 10,160 करोड़ रुपए टैक्स का भुगतान किया।

Credit: BCCL/Canva

​आठवें नंबर पर कोल इंडिया​

सरकारी कंपनी कोल इंडिया दुनिया में सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है। इसने वित्तीय वर्ष 23 के दौरान कुल 9876 करोड़ रुपए टैक्स का भुगतान किया।

Credit: BCCL/Canva

​9वें नंबर पर इंफोसिस​

एनआर नारायण मूर्ति की आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2023 में टैक्स के रूप में भारत सरकार को 9214 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

Credit: BCCL/Canva

​10वें नंबर पर एक्सिस बैंक​

भारत में तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक, एक्सिस बैंक ने भारत सरकार को टैक्स के रूप में 7703 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

Credit: BCCL/Canva

Thanks For Reading!

Next: पाकिस्तान में कितनी है एक अंडे की कीमत, भारत के मुकाबले बहुत महंगा