Mar 26, 2024

जिस उम्र में करियर को लेकर टेंशन में रहते हैं युवा, उस उम्र में ये 9 लोग बन गए अरबपति

Ramanuj Singh

​काइली क्रिस्टन जेनर​

अमेरिकी सोशलाइट, मीडिया स्टार और एंटरप्रेन्योर काइली क्रिस्टन जेनर (Kylie Kristen Jenner) ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में अरबपति बनकर दुनिया को चौंका दिया था। उस समय उनकी उम्र 21 साल थी।

Credit: BCCL/Canva/X

​मार्क जुकरबर्ग​

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लॉन्च किया और 22 साल की उम्र में फेसबुक के सह-संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक मिलियन डॉलर जमा कर लिए।

Credit: BCCL/Canva/X

​बिल गेट्स​

अधिकांश लोग बिल गेट्स (Bill Gates) को माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक के रूप में जानते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी पीसी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 1975 में बिल गेट्स और पॉल एलन द्वारा की गई थी। माइक्रोसॉफ्ट के IPO की वजह से बिल गेट्स 26 साल की उम्र में करोड़पति बन गए।

Credit: BCCL/Canva/X

​एलन मस्क​

एलन मस्क (Elon Musk) 27 साल की उम्र में एक वेब सॉफ्टवेयर कंपनी को 300 मिलियन डॉलर से अधिक में बेच दिया। एलोन मस्क की कुल संपत्ति 41 साल की उम्र तक 1 अरब डॉलर से अधिक हो गई थी।

Credit: BCCL/Canva/X

​वॉरेन बफेट​

वॉरेन बफेट ( Warren Buffett) दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं। उन्होंने 30 साल की उम्र में करोड़पति का आंकड़ा छू लिया था। 56 साल की उम्र तक वॉरेन बफेट अरबपति बन गए थे।

Credit: BCCL/Canva/X

जैफ बेजोस

अमेरिकी मीडिया मुगल, निवेशक और एंटरप्रेन्योर जेफरी प्रेस्टन बेजोस (जैफ बेजोस) 35 साल की उम्र में अरबपति बन गए। इस उम्र तक अमेजन के मालिक ने एक अरब डॉलर जमा कर लिए थे।

Credit: BCCL/Canva/X

​जेके राउलिंग​

जेके राउलिंग (J.K. Rowling) द्वारा लिखित फेंटेसी सीरीज हैरी पॉटर उनका सबसे प्रसिद्ध लेखन है। वह 38 साल की उम्र में अपनी किताबों की वजह से अरबपति लेखक बन गईं।

Credit: BCCL/Canva/X

​रिहाना​

बारबेडियन गायिका, अभिनेत्री और एंटरप्रेन्योर रोबिन रिहाना फेंटी इक्कीसवीं सदी की सबसे प्रसिद्ध गायिकाओं में से एक हैं। 33 साल की उम्र में अरबपति बन गईं।

Credit: BCCL/Canva/X

​ओपरा गेल विनफ्रे​

अमेरिकी टॉक शो होस्ट, टेलीविजन निर्माता, अभिनेत्री, लेखिका और एक मीडिया कंपनी की मालिक ओपरा गेल विनफ्रे (Oprah Gayle Winfrey) 49 साल की उम्र में अरबपति बन गईं। वह अफ्रीकी मूल की पहली महिला अरबपति हैं।

Credit: BCCL/Canva/X

Thanks For Reading!

Next: इस कंपनी में नाती-पोते पैदा होते ही बनते हैं करोड़पति, दादा को करेंगे जीवन भर याद