Mar 01, 2025
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रेयर अर्थ मिनरल्स डील पर दस्तख्त करने वॉशिंगटन आए थे, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस के बाद नहीं हो पाया। आइए जानते हैं यूक्रेन के किन खनिजों पर ट्रंप की नजर है।
Credit: Canva/AP
यूक्रेन के पास उन 30 खनिजों में से 21 के भंडार हैं जिन्हें यूरोपियन यूनियन के देश 'बेहद अहम कच्चा माल' कहते हैं।
Credit: Canva/AP
यूक्रेन के पास इन खनिजों का जो भंडार है वो पूरी दुनिया में रेयर अर्थ मिनरल्स के रिजर्व का 5 प्रतिशत है।
Credit: Canva/AP
यूक्रेन के रेयर अर्थ मिनरल्स के ज्यादातर भंडार क्रिस्टलाइन शील्ड के दक्षिण इलाके में हैं। यहां के ज्यादातर इलाकों पर फिलहाल रूस का कब्जा है।
Credit: Canva/AP
वर्तमान में यूक्रेन के पास ग्रेफाइट का 1.90 करोड़ टन का भंडार है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में होता है।
Credit: Canva/AP
यूक्रेन के पास इलेक्ट्रिक वाहनों में यूज होने वाली बैटरियों को बनाने के लिए जरूरी लिथियम का भी भंडार हैं। यूरोप में लिथियम का जितना बड़ा भंडार है उसका तिहाई हिस्सा अकेले यूक���रेन के पास है।
Credit: Canva/AP
रूस से साथ युद्ध से पहले यूक्रेन दुनिया के 7 प्रतिशत टाइटेनियम का उत्पादन करता था। इसका इस्तेमाल विमानों से लेकर पावर स्टेशनों के निर्माण में होता है।
Credit: Canva/AP
रेयर अर्थ रासायनिक तौर पर 17 समान तत्वों का सामूहिक नाम है, जिनका इस्तेमाल आधुनिक टेक्नोलॉजी और उद्योगों में होता है।
Credit: Canva/AP
रेयर अर्थ का स्मार्टफोन, कंप्यूटर, मेडिकल उपकरणों समेत कई चीजों को बनाने और तकनीकों में इनका इस्तेमाल होता है।
Credit: Canva/AP
रेयर अर्थ मिनरल्स में स्केनडियम, होलमियम, एरबियम, वाईट्रियम, लेन्थनम, सेरियम, प्रेसिडोनियम, नियोडाइमियम, प्रोमेथियम, डायसप्रोसियम, सैमेरियम, यूरोपियम, गैडोलिनियम, टर्बियम,थुलियम और ल्युटेटियम शामिल हैं।
Credit: Canva/AP
इन खनिजों को इसलिए रेयर कहा जाता है क्योंकि शुद्ध रूप मिलना करीब दुर्लभ है, हालांकि पूरी दुनिया में इनके कुछ भंडार मौजूद हैं।
Credit: Canva/AP
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स