Apr 1, 2024

भारत ही नहीं पड़ोसी देशों में भी हैं ये शहर, कई नाम चौंका देंगे

Digpal Singh

हैदराबाद

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भारत का एक प्रमुख शहर है। लेकिन इसी नाम से पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी एक शहर है।

Credit: Twitter

फरीदकोट

फरीदकोट, भारत के पंजाब में कुल 22 जिलों में से एक जिला है, जबकि पड़ोसी पाकिस्तान में इसी नाम से एक गांव है। 26/11 हमले में शामिल आतंकी अजमल आमिर कसाब इसी गांव का था।

Credit: Twitter

गोपालगंज

बिहार में गोपालगंज एक छोटा शहर और जिला मुख्यालय है। पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी गोपालगंज नाम से शहर और जिला है।

Credit: Twitter

बिहारी लड़के का कमाल

धारचूला

धारचूला उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले का एक प्रमुख नगर है। काली नदी के दूसरी तरफ नेपाल में दारचूला नाम से पूरा जिला है।

Credit: Twitter

गुजरात

पश्चिमी भारत का एक प्रमुख राज्य गुजरात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी राज्य से ताल्लुख रखते हैं। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुजरात नाम से एक शहर है।

Credit: Twitter

नौगांव

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में नौगांव राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसी नाम से पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक जिला है।

Credit: Twitter

भरतपुर

राजस्थान में भरतपुर एक छोटा सा शहर है। पड़ोसी देश नेपाल में भी भरतपुर नाम से एक शहर है, जो नेपाल का तीसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है।

Credit: Twitter

ललितपुर

ललितपुर उत्तर प्रदेश में एक छोटा सा शहर और म्युनिसिपल बोर्ड है। इसी नाम से नेपाल में भी एक मेट्रोपॉलिटन सिटी है।

Credit: Twitter

ब्यास

पंजाब में ब्यास नदी के किनारे बसा यह शहर भारत में तो है ही, नेपाल में भी इसी नाम से एक शहर है, जो तनाहुम जिले में है।

Credit: Twitter

बाली

इंडोनेशिया का बाली द्वीप अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच खासा मशहूर है। लेकिन इसी नाम से राजस्थान के पाली जिले में एक छोटा सा शहर है।

Credit: Twitter

ढाका

पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी और सबसे बड़े शहरों में से एक है ढाका। लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण में इसी नाम से एक विधानसभा सीट भी है।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: आपके शहर बक्सर में हैं ये 4 फेमस घाट, जान लीजिए नाम