जयपुर में यहां मिलता है कोलकाता का स्वाद, इसके जायके के पूर्व सीएम भी रहे दीवाने

Pooja Kumari

Nov 10, 2023

​जयपुर का टेस्टी फूड​

राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से जाने जाना वाला जयपुर सिर्फ अपने फेमस पर्यटक स्थलों के लिए ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है।

Credit: Twitter

यहां पढ़ें आपके शहर की खबरें

​जयपुर में कोलकाता का स्वाद​

जयपुर में आपकों अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखने को मिल जाएगा। यहां पर एक ऐसी भी जगह है जहां पर आपको कोलकाता के स्वाद वाले व्यंजन खाने को मिलेंगे।

Credit: Twitter

यहां से करें धनतेरस शॉपिंग

​कलकत्ता चाट भंडार​

हम बात जिस जगह की बात कर रहे हैं, वो जयपुर में हाईकोर्ट के पास स्थित है। इस दुकान का नाम कलकत्ता चाट भंडार है।

Credit: Twitter

​43 सालों से स्वाद कायम​

कलकत्ता चाट भंडार पिछले 43 सालों से अपने व्यंजनों का जायका लोगों को चखा रही है।

Credit: Twitter

​दही बड़े हैं बहुत फेमस​

यहां के दही बड़े और पनीर चीला बहुत फेमस है, जिसे खाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है।

Credit: Twitter

​कोलकाता से ली ट्रेनिंग​

इस दुकान को पंडित रामजी लाल तिवारी चलाते हैं जिन्होंने कोलकाता से दही बड़े बनाने की ट्रेनिंग ली थी।

Credit: Twitter

​दही बड़े का साइज​

यहां के दही बड़ों का साइज इतना बड़ा है कि एक पीस खाकर ही आपका पेट भर जाएगा, लेकिन मन फिर भी नहीं भरेगा

Credit: Twitter

​पूर्व सीएम भी है फैन​

कलकत्ता चाट भंडार के दही बड़े पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत को भी बहुत पसंद थे। सेलिब्रिटीज की पार्टियों में भी यहां के दही बड़ों की डिमांड रहती है।

Credit: Twitter

​एक प्लेट की कीमत​

कलकत्ता चाट भंडार में आपको एक प्लेट दही बड़ा और पनीर चीला 120 रुपये में मिल जाएगा। जिसमें चार प्रकार की स्पेशल चटनी भी शामिल होती है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत के किस शहर में है स्टैच्यू ऑफ नॉलेज, नहीं बता पाएंगे नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें