अब तक दिल्ली में कितनी महिला CM बनी हैं?

Dev Chovdhary

Sep 17, 2024

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के नए सीएम की घोषणा की।

Credit: PTI

दिल्ली की नई सीएम के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया।

Credit: PTI

दिल्ली नई सीएम

विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने इस नाम पर अपनी सहमति दी।

Credit: PTI

इससे यह तय हो गया है कि आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी।

Credit: PTI

क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में अब तक कितनी महिला सीएम रही हैं।

Credit: PTI

आपको बता दें कि अतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।

Credit: PTI

सुषमा स्वराज

भाजपा नेता सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। वह 12 अक्टूबर 1998 से लेकर 3 दिसंबर 1998 तक 52 दिन के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थी।

Credit: PTI

शीला दीक्षित

कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी थी। वह तीन दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक दिल्ली की सीएम रही थी। उनका कुल कार्यकाल 15 साल, 25 दिन का रहा था।

Credit: PTI

आतिशी

अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को दिल्ली की नई सीएम घोषित किया है, जिससे वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। फिलहाल वह दिल्ली सरकार में मंत्री हैं।

Credit: PTI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​अमीरी में अव्वल दिल्ली के ये 3 इलाके, रईसों की हैं पहली पसंद

ऐसी और स्टोरीज देखें