Oct 21, 2024

दिवाली शॉपिंग के लिए आगरा के सबसे सस्ते बाजार, मिलेगा जरूरी सारा सामान

Varsha Kushwaha

दिवाली में अब कुछ ही दिन का समय बाकी रह गया है।

Credit: iStock

ऐसे में अपने घर को सुंदर बनाने और सजाने के लिए लोग शॉपिंग कर रहे हैं।

Credit: iStock

ऐसे में कम बजट में झोला भरकर खरीदारी किसे पसंद नहीं है।

Credit: iStock

आइए आपको सस्ते में बंपर शॉपिंग करने के लिए आगरा के सबसे सस्ते बाजारों के बारे में बताएं-

Credit: iStock

आगरा सदर बाजार

आगरा में स्थित सदर बाजार, शहर का सबसे प्रसिद्ध और सस्ता बाजार है। यहां आपको घर की सजावट से लेकर चूड़ियां, जूते व अन्य आवश्यक सारा सामान किफायती दरों पर मिल जाएगा। मार्केट सुबह 11:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

Credit: iStock

किनारी बाजार

दिल्ली की तरह आगरा में भी किनारी बाजार है। यहां आपको थोक सामान की कई वैरायटी मिल जाएंगी। ये शहर की ऐतिहासिक मार्केट में से एक है। मार्केट सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है।

Credit: iStock

शाह मार्केट

आगरा के संजय प्लेस बाजार के पास स्थित शाह मार्केट एक शानदार बाजार है। यहां थोक और रिटेल दोनों तरह से सामान मिलता है। यहां से आप किफायती दरों में सारा सामान ले सकते हैं। मार्केट सुबह 11 से रात 11 तक खुली रहती है।

Credit: iStock

सुभाष बाजार

जामा मस्जिद के पास स्थित सुभाष बाजार सिल्क की साड़ियों के लिए प्रसिद्ध मार्केट है। इसके अलावा यहां कई अन्य सामान भी मिलते हैं। मंगलवार को छोड़कर हर दिन मार्केट सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुली रहती है। दिवाली के दौरान यहां कई अन्य सामान भी मिलते हैं।

Credit: iStock

जूता मार्केट

हिंग मंडी के पास स्थित जूता मार्केट शहर के प्रसिद्ध और सस्ते बाजारों में से एक है। यहां त्योहार तो त्योहार आम दिनों में भी भारी भीड़ लगी रहती है। मार्केट में आपको आवश्यकता का सारा सामान मिलता है। मार्केट सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: भारत के इस शहर में बदल जाती है गंगा नदी की पहचान