Oct 10, 2024

लॉस एंजिल्स में प्यार, भारत-चीन युद्ध बना शादी में विलेन; ऐसी थी रतन टाटा की कहानी

Pushpendra kumar

रतन टाटा का निधन

भारत के दिग्गज उद्योगपति भारत के 'रत्न' रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को नवल और सूनू टाटा के घर हुआ था।

Credit: Times-Now-Navbharat

टाटा समूह का नेतृत्व

टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी ‘टाटा संस’ के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया।

Credit: Times-Now-Navbharat

कॉर्नेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला में स्नातक

1962 में टाटा ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एडवांस मैनेजमेंट कार्यक्रम पूरा किया।

Credit: Times-Now-Navbharat

पिता भी थे बिजनेसमैन

रतन टाटा के पिता नवल टाटा भी एक सफल उद्योगपति थे और उन्होंने टाटा समूह में टाटा समूह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रतन टाटा की मां सोनी टाटा एक गृहिणी थीं।

Credit: Times-Now-Navbharat

विश्वभर में था रतन टाटा का सम्मान

रतन टाटा अरबपतियों में शामिल होने के बावजूद वे अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लेते थे। उन्होंने भारतीयों को गर्व महसूस कराया।

Credit: Times-Now-Navbharat

बिन शादी के बिताई जिंदगी

लाखों दिलों में राज करने वाले रतन टाटा पूरी जिंदगी बिना शादी के बिता दी। उन्होंने कभी शादी नहीं की।

Credit: Times-Now-Navbharat

लॉस एंजिल्स में मिला प्यार

रतन टाटा ने जिक्र किया था कि लॉस एंजिल्स में उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था और मन ही मन वे उन्हें चाहने लगे। उन्होंने सोचा था कि उनसे शादी करेगे।

Credit: Times-Now-Navbharat

क्यों लौटे भारत

इसी दरम्यान अपनी दादी की तबीयत खराब होने की वजह से टाटा को लॉस एंजिलिस से भारत अपने घर लौटना पड़ा।

Credit: Times-Now-Navbharat

भारत-चीन युद्ध बना शादी में रोड़ा!

मीडिया खबरों के मुताबिक, रतन टाटा ने कहा कि मैंने सोचा था कि जिससे मैं शादी करना चाहता हूं वो मेरे साथ भारत आएगी, लेकिन 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध की वजह से उनके माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं हुए और रिश्ता टूट गया। अरबपति होने के बावजूद रतन टाटा पूरी जिंदगी कुंवारे रहे और अपने पहले प्यार की याद में अपनी जवानी ‘द टाटा ग्रुप’ को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगा दी।

Credit: Times-Now-Navbharat

Thanks For Reading!

Next: गन्ने का राजा है ये राज्य, पूरे देश का मुंह करता है मीठा