Sep 5, 2024

ये हैं दिल्ली के 7 सबसे बड़े मॉल, देखें लिस्ट​

Varsha Kushwaha

राजधानी दिल्ली शॉपिंग और फूड लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Credit: Social-Media

बात चाहें स्ट्रीट शॉपिंग की हो या ब्रांडेड कपड़ों की, दिल्ली में आपको सब मिलेगा।

Credit: Social-Media

Monsoon Update

तो चलिए आज आपको दिल्ली के 7 सबसे बड़े मॉल के बारे में बताएं-

Credit: Social-Media

सेलेक्ट सिटी मॉल

​साकेत में स्थित सिलेक्ट सिटी मॉल दिल्ली का सबसे बड़ा मॉल है। ये 1.3 मिलीयन वर्ग फीट में फैला हुआ है। यहां आपको मनोरंजन, फूड और शॉपिंग के लिए अच्छे स्टोर मिल जाएंगे। ​

Credit: Social-Media

डीएलएफ एम्पोरियो मॉल

​दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित डीएलएफ एम्पोरियो मॉल दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा मॉल है। शॉपिंग के शौकीनों के लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको 130 से अधिक ब्रांड मिल जाएंगे। ये 8.7 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है।​

Credit: Social-Media

डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल

​डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल भी वसंतकुंज में स्थित है और तीसरा सबसे बड़ा मॉल है। ये मॉल 4.6 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। यहां आपको शॉपिंग के साथ मनोरंजन के लिए एक अच्छा स्थान है। ​

Credit: Social-Media

पैसिफिक मॉल

​टैगोर गार्डन में स्थित पैसिफिक मॉल दिल्ली का चौथा सबसे बड़ा मॉल है। ये मॉल 4.5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। यहां आपको फैशन, डेकोरेशन के स्टोर और फूड कोर्ट है। ​

Credit: Social-Media

डीएलएफ एवेन्यू मॉल

दिल्ली के साकेत में स्थित डीएलएफ एवेन्यू मॉल पांचवा सबसे बड़ा मॉल है। ये 4 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। यहां कई राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड हैं। फूड कोर्ट में स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकते हैं। साथ ही मनोरंजन के अच्छे साधन भी हैं। ​

Credit: Social-Media

हुडको प्लेस

​एंड्रयूज गंज में स्थित हु़डको प्लेस दिल्ली का छठा सबसे बड़ा मॉल है। 1.5 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुए इस मॉल में गेमिंग जोन और पीवीआर भी है। स्वादिष्ट खाने के साथ आप यहां अच्छे ब्रांडेड कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। ​

Credit: Social-Media

सिटी स्क्वायर मॉल​

​शिवाजी प्लेस में स्थित सिटी स्क्वायर मॉल दिल्ली का 7वां सबसे बड़ा मॉल है। ये 1.2 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। सिनेमा हॉल, गेमिंग जोन, फूड कोर्ट और शॉपिंग सेंटर का लुत्फ उठा सकते हैं।​

Credit: Social-Media

Thanks For Reading!

Next: कुतुब मीनार का पुराना नाम क्या है, नहीं पता होगा जवाब​