Jan 29, 2025
Credit: istock
Credit: istock
Credit: istock
सेक्टर 5 चंडीगढ़ का ऐसा रिहायशी इलाका है, जहां कई मंत्रियों, नौकरशाहों और बड़ी हस्तियों का घर है। सेक्टर 5 को वीआईपी इलाके के तौर पर जाना जाता है। यह शहर के सबसे साफ-सुथरे और पॉश इलाकों में से एक है। इस इलाके में आलीशान बंगले, मल्टीस्टोरी अपार्टमेंटर, रिहायशी संपत्तियां, खूबसूरत पार्क आदि देखने को मिलेगा। यह इलाका सभी आश्वयक सुविधाओं से भरा हुआ है।
Credit: istock
सेक्टर 8 चंडीगढ़ के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। यह इलाका सेक्टर 17 के पास स्थित है। यहां पर मल्टीक्यूजीन रेस्तरां, कैफे, ब्रांडेड शोरूम आदि चीजें करीब ही हैं। सेक्टर 8 से 10 मिनट की दूरी पर ही सुखना झील है। इस इलाके में विला, बिल्डर फ्लोर, आवासीय घर देखने को मिल जाएंगे।
Credit: istock
यह चंडीगढ़ का सुनियोजित और विकसित इलाका है। इस इलाके में अधिकतर रिहायशी यूनिट विला हैं। जिनकी औसत कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक है। यहां किराए के लिए भी प्रॉपर्टी मिल जाएंगी। इस इलाके से मरीन बे, लेजर वैली, लॉर्ड बुद्धा लेक बे आदि पास ही स्थित है।
Credit: istock
सेक्टर 10 हरे-भरे लॉन के साथ आलीशान घरों से भरा हुआ है। शहर के सबसे खूबसूरत घर इसी इलाके में पाए जाते हैं। यह चंडीगढ़ के सबसे सुरक्षित इलाकों में शुमार हैं। इस इलाके के लोगों के पास शानदार कारें भी देखने को मिल जाएंगी। सेक्टर 10 के करीब ही चंडीगढ़ वास्तुकला संग्रहालय, लीजर वैली और श्री सनातन धर्म मंदिर स्थित है।
Credit: istock
सेक्टर 11 भी चंडीगढ़ के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। यहां पर रिहायशी यूनिट, स्टूडियो अपार्टमेंट और बंगले बने हुए हैं। इस इलाके में रिहायशी प्रॉपर्टी के अलावा कमर्शियल प्रॉपर्टी भी स्थित है। इस इलाके के पास ही क्यूबेर सर्किल, लेजर वैली, गुड़िया संग्रहालय, टैंक स्मारक, धनास झील आदि हैं।
Credit: istock
चंडीगढ़ के इस पॉश इलाके में कई बड़े-बड़े लोग रहते हैं। यहां सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज से लेकर आईएएस अधिकारियों के भी घर हैं। यह चंडीगढ़ के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक है। इस इलाके के पास ही शांति कुंज पार्क, जाकिर हुसैन उद्यान, मनोरंजन पार्क आदि स्थित हैं।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स