Mar 24, 2025
देश में बसे हिल स्टेशनों की संख्या सौ से ऊपर है और सभी की अपनी कुछ न कुछ खासियत भी है।
Credit: Twitter
ऐसा ही एक खास हिल स्टेशन उत्तराखंड में भी है, जिसे फलों की टोकरी कहा जाता है।
Credit: Twitter
हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले में पड़ने वाले हिल स्टेशन रामगढ़ की।
Credit: Twitter
दरअसल रामगढ़ की जलवायु और परिस्थिति ऐसी है कि यहां फलों की खेती बड़ी संख्या में होती है। इसी वजह से इसे फलों की टोकरी कहा जाता है।
Credit: Twitter
रामगढ़ वैसे तो सुंदर है ही, लेकिन फलों का मौसम आते ही बागानों में लगे लाल-पीले रंगीन फल यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।
Credit: Twitter
फलों की शानदार क्वालिटी और अच्छी पैदावार के कारण इसकी सप्लाई देश भर में होती है।
Credit: Twitter
फलों की बात करें तो यहां मुख्य रूप से आड़ू, खुबानी, बेर, नाशपाती और सेब उगाए जाते हैं। इसके अलावा अपने खास काफल के लिए भी जाना जाता है।
Credit: Twitter
फलों के अलावा भी रामगढ़ में कई चीजें हैं जो इसे स्पेशल बनाती हैं। शहर की हलचल से दूर इस शांत जगह पर कभी रविंद्रनाथ टैगोर ने गीतांजली के अंश लिखे थे।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स