लखनऊ के तीन सबसे पॉश इलाके, क्या आप जानते हैं नाम

Pooja Kumari

Oct 1, 2024

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर भी कहा जाता है।

Credit: Twitter/istock

यह शहर अदब के साथ ही खान-पान के लिए भी बहुत फेमस है।

Credit: Twitter/istock

4 राज्यों से घिरा जिला

यहां के टुंडे कबाब, दही भल्ले, मक्खन मलाई जैसी डिश बहुत फेमस हैं।

Credit: Twitter/istock

लखनऊ के चिकनकारी कपड़े देश-विदेश में फेमस हैं।

Credit: Twitter/istock

आज हम आपको लखनऊ के सबसे अमीर इलाकों के बारे में बताएंगे।

Credit: Twitter/istock

Magicbricks के अनुसार लखनऊ के तीन पॉश इलाके ये है:

Credit: Twitter/istock

इंदिरा नगर

लखनऊ के सबसे पॉश इलाकों में से एक इंदिरा नगर है। यह इलाका हजरतगंज, गोमती नगर, कल्याणपुर आदि इलाकों से बहुत करीब है। इंदिरा नगर में दिल्ली पब्लिक स्कू, यूनाइटेड वर्ल्ड स्कूल जैसे कई शैक्षणिक संस्था है। साथ ही सीएनएस अस्पताल, आशीर्वाद अस्पताल जैसे मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की भी सुविदाएं है। इस इलाके में भूतनाथ मार्केट, आनंदी वाटर पार्क, फन रिपब्लिक मॉल के अलावा कई अन्य ऐतिहासिक स्थल भी है।

Credit: Twitter/istock

हजरतगंज

हजरतगंज इलाका लखनऊ के प्रतिष्ठित पॉश इलाकों में से एक हैं। यह इलाका प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां पर कई फ्लैट और बहुमंजिला अपार्टमेंट भी है। हजरतगंज में सेट फ्रांसिस कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, फन एन लर्न स्कूल जैसे कई कॉलेज और स्कूल स्थित है। इस इलाके में विक्टोरियन शैली का मार्केट भी है, जहां कई शोरूम, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, रेस्टोरेंट, कैफे और दफ्तर भी हैं।

Credit: Twitter/istock

गोमती नगर एक्सटेंशन

गोमती नदी के किनारे स्थित यह इलाका लखनऊ के पॉश और आधुनिक इलाकों में शामिल होता है। गोमती नगर एक्सटेंशन योजनाबद्ध आवासीय क्षेत्रों में से एक है। यहां पर बंगले और बहुमंजिला अपार्टमेंट दोनों देखने को मिल जाएंगे। इस इलाके का सबसे बड़ा आकर्षण गोमती रिवरफ्रंट है। इसके अलावा यहां जनेश्वर मिश्रा पार्क, लखनऊ चिड़ियाघर, सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च भी हैं।

Credit: Twitter/istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: लखनऊ के तीन सबसे बड़े मॉल, जानिए नाम

ऐसी और स्टोरीज देखें