May 1, 2024

ये हैं देश के 10 सबसे गर्म शहर, गर्मियों में यहां जाने की सोचना भी मत

Digpal Singh

श्रीगंगानगर

राजस्थान में मौजूद श्रीगंगानगर में गर्मी और सर्दी दोनों में ही एक्स्ट्रीम टैम्प्रेचर देखने को मिलते हैं। गर्मियों में यहां 50 डिग्री और सर्दियों में 0 डिग्री तापमान पहुंच जाता है।

Credit: Twitter

वर्धा

कॉटन ट्रेड के लिए पहचान रखने वाले महाराष्ट्र के वर्धा शहर में गर्मियों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है।

Credit: Twitter

आगरा में बिजली शिकायत

झांसी

झांसी को बुंदेलखंड का गेटवे भी माना जाता है। यह पठार पर बसा शहर है और यहां पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

Credit: Twitter

नागपुर

ऑरेंज सिटी नाम से मशहूर नागपुर में अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी पड़ती है और यहां पर 48 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है।

Credit: Twitter

बांदा

बांदा उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला है। गर्मियों में यहां तापमान 48 डिग्री तक पहुंच जाता है, जबकि सर्दियों में यहां भीषण ठंड का अनुभव होता है।

Credit: Twitter

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली भी देश के सबसे गर्म जगहों में से एक है। यहां पर भी तापमान 50 डिग्री के करीब यानी 47 डिग्री तक दर्ज किया जाता है।

Credit: Twitter

रामागुंडम

तेलंगाना के रामागुंडम में थर्मल पावर स्टेशन ओर कोयला खदान हैं। गर्मियों में यहां का तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

Credit: Twitter

आगरा

सातवें अजूबे ताजमहल के लिए पहचान रखने वाले आगरा में गर्मियों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

Credit: Twitter

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ का बिलासपुर भी देश की गर्म जगहों में आता है। कर्क रेखा के पास मौजूद इस शहर में गर्मियों के दौरान तापमान 45 डिग्री तक दर्ज होता है।

Credit: Twitter

विजयवाड़ा

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गर्मियों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: दिल्ली के Top 10 लग्जरियस होटल्स, जानिए कितना लगता है किराया