शिमला के तीन सबसे पॉश इलाके, देखते ही रहने का करेगा मन

Pooja Kumari

Oct 5, 2024

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है।

Credit: istock

हिमाचल प्रदेश से पहले शिमला, पंजाब की भी राजधानी रह चुका है।

Credit: istock

यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में फेमस है।

Credit: istock

इस शहर की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के अलावा यहां के सेब भी बहुत मशहूर हैं।

Credit: istock

आज हम आपको शिमला के सबसे पॉश इलाकों के बारे में बताएंगे।

Credit: istock

Magicbricks के अनुसार शिमला के सबसे पॉश इलाके ये है:

Credit: istock

छोटा शिमला

छोटा शिमला इलाका शहर के पॉश इलाकों में से एक है। यह इलाका पेड़-पौधों से घिरा और काफी शांत भी है। शिमला एयरपोर्ट भी इस इलाके से काफी करीब है। छोटा शिमला इलाके के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन कालका है। इस इलाके में अपार्टमेंट के अलावा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भी है। इस इलाके के आसपास अच्छे हॉस्पिटल और स्कूल-कॉलेज भी हैं। साथ ही खरीदारी के लिए भी कई विकल्प हैं।

Credit: istock

कसुम्पटी

कसुम्पटी, शिमला के पॉश और बेहतरीन रिहायशी इलाकों में से एक है। यहां पर आपको घाटियों और पहाड़ों के शानदार नजारे भी दिखेंगे। कसुम्पटी के आसपास शिमला रिज, जाखू मंदिर, क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड जैसी जगहें हैं। इसके अलावा यहां कमला नेहरू अस्पताल, इंडस अस्पताल, सेंट एडवर्ड स्कूल, ऑकलैंड हाउस स्कूल समेत कई अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान हैं।

Credit: istock

संजौली

यह काफी शांत और हरा-भरा इलाका है। जहां पक्षियों की मधुर आवाज सुनाई देती है। यहां से हिमालय के शानदार नजारे भी दिखाई देते हैं। इस जगह से शिमला एयरपोर्ट और कालका रेलवे स्टेशन जाना भी आसान है। इस इलाके के आसपास काली बाड़ी मंदिर, तारा देवी मंदिर, वाइसरीगल लॉज, संजौली चौक जैसी जगहें हैं।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: वाराणसी के तीन सबसे पॉश इलाके, रईसों की है पहली पसंद

ऐसी और स्टोरीज देखें