Nov 3, 2023

देखनी है दुनिया की सबसे बड़ी रसोई तो आइए इस शहर, फ्री में मिलेगा खाना

Pooja Kumari

​दुनिया की सबसे बड़ी रसोई​

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी रसोई कहीं और नहीं बल्कि भारत में ही है। आज हम आपको इसी जगह के बारे में बताएंगे।

Credit: Twitter

यहां पढ़ें आपके शहर की खबरें

​पंजाब का अमृतसर​

ये जगह पंजाब के अमृतसर में है जिसे पंजाब का सबसे पवित्र शहर माना जाता है। यह शहर भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर है।

Credit: Twitter

आपके शहर में मौसम का हाल

​रोजाना लाखों रोटियां बनती हैं​

इस रसोई में हर दिन 2 लाख के करीब रोटियां बनती है यहां हर रोज लाखों लोग खाने के लिए आते हैं।

Credit: Twitter

​फ्री में खाना​

इस रसोई में खाने के कोई पैसे नहीं लगते, बल्कि यहां पर मिलने वाला खाना बिल्कुल मुफ्त है। आप यहां पर आकर पेटभर खाना खा सकते हैं।

Credit: Twitter

​24 घंटें खुला​

यह रसोई 24 घंटों लोगों की सेवा के लिए खुली रहती है, यहां पर खाना बनाने या परोसने वाले लोग कर्मचारी नहीं बल्कि सेवादार होते हैं।

Credit: Twitter

​स्वर्ण मंदिर की रसोई​

हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वह अमृतसर का स्वर्ण मंदिर है, यहां की रसोई विश्व की सबसे बड़ी रसोई है।

Credit: Twitter

​लाखों लोग आते हैं खाने​

यहां लंगर के रूप में करीब एक लाख लोगों को रोजाना भरपेट खाना खिलाया जाता है। यहां लोग अपनी इच्छा से सेवा करते हैं।

Credit: Twitter

​स्वादिष्ट भोजन​

यहां पर भोजन में क्या पकाया जाएगा यह पहले से ही तय होता है। इतनी बड़ी मात्रा में बनने वाला यहां का खाना बड़ा स्वादिष्ट होता है।

Credit: Twitter

​लंगर की सेवा का खर्च​

दुनियाभर में बसे सिख परिवार अपनी कमाई का दसवां भाग गुरुद्वारों की सेवा में अर्पित करते हैं जिससे लंगर की सेवा सुचारू रूप से चलती रहती है।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: यूपी के इस छोटे शहर में मिलती अनोखी डिश, विदेशी भी पत्तल चाट जाते हैं