अरविंद केजरीवाल से लेकर अर्जुन राम मेघवाल तक, इन IAS-IPSको भाई राजनीति

कुलदीप राघव

Jul 8, 2023

अर्जुन राम मेघवाल

मोदी सरकार में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से की और राजस्थान सरकार में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया।

Credit: BCCL

Latest Govt. Jobs

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवालन ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की और 1995 में सहायक आयकर आयुक्त के रूप में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में शामिल हुए।

Credit: Instagram/Wikipedia

किरण बेदी

किरण बेदी 1972 के बैच की पहली महिला आईपीएस अधिकारी थीं। 35 सालों तक सेवा देने के बाद 2007 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी।

Credit: Instagram/Wikipedia

अरविंद शर्मा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ऊर्जा, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा आईएएस रहे हैं। वह पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं।

Credit: Instagram/Wikipedia

हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी वर्तमान में मोदी सरकार में आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हैं। वे 1974 में भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) में शामिल हुए।

Credit: Instagram/Wikipedia

राजेश्वर सिंह

लखनऊ के सरोजिनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह IPS रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस लेकर बीजेपी (BJP) में शामिल हुए थे।

Credit: Instagram/Wikipedia

सत्यपाल सिंह

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्वर सत्यपाल सिंह 2014 और 2019 में बागपत से सांसद चुने गए।

Credit: Instagram/Wikipedia

यशवंत सिन्हा

चंद्रशेखर की केंद्रीय कैबिनेट में पहले वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए। 1960 में सिन्हा का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के लिए हो गया। 24 साल तक उन्होंने बतौर आईएएस अपनी सेवाएं दीं।

Credit: Instagram/Wikipedia

मणिशंकर अय्यर

मणिशंकर अय्यर 1963 में भारतीय विदेश सेवा ( Indian Foreign Services) में शामिल हुए।

Credit: Instagram/Wikipedia

मीरा कुमार

2009 से 2014 तक पहली महिला लोकसभा स्पीकर रहीं मीरा कुमार 1973 में सिविल सेवा में शामिल हुईं और एक दशक से अधिक समय तक IFS अधिकारी के रूप में कार्य किया।

Credit: Instagram/Wikipedia

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​देश के इस कॉलेज से पढ़े दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, जानें IIT JEE में कितनी थी रैंक​

ऐसी और स्टोरीज देखें