पिता चलाते हैं आटा चक्की, बेटी बनी बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर, बनना चाहती है डॉक्टर

पिता चलाते हैं आटा चक्की, बेटी बनी बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर, बनना चाहती है डॉक्टर

Kuldeep Raghav

Mar 25, 2025

बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी

​बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी ​

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर की परीक्षा पास की है। तीनों ही संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है।

Credit: Instagram/Pixabay

कितना रहा रिजल्ट

​कितना रहा रिजल्ट​

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की।

Credit: Instagram/Pixabay

सबसे पहले नतीजे

​सबसे पहले नतीजे ​

देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी किया है। इसमें कई नई तकनीकों की मदद ली गई, जिसके कारण रिजल्ट जल्दी जारी हो सका।

Credit: Instagram/Pixabay

​प्रिया जायसवाल टॉपर ​

घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Credit: Instagram/Pixabay

You may also like

भारत का अंतिम हिंदू सम्राट कौन था, अकबर ...
​कितने नंबर पर बन सकते हैं बिहार बोर्ड 1...

​पिता चलाते हैं आटा चक्की ​

बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के आदिवासी बहुल इलाके की प्रिया जायसवाल बिहार में साइंस टॉपर बन प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रिया के पिता धूमवाटाड़ में आटा चक्की मिल चलाते हैं।

Credit: Instagram/Pixabay

​खेती भी करते हैं पिता​

गवर्नमेंट राज्य संपोषित 10+2 विद्यालय हरनाटांड़ में पढ़ने वाली प्रिया जायसवाल के पिता खेती भी करते हैं।

Credit: Instagram/Pixabay

​10वीं में भी टॉपर​

प्रिया जायसवाल बहुत ही मेधावी छात्रा है। उसने मैट्रिक परीक्षा में भी सूबे में 8 वां स्थान प्राप्त किया था।

Credit: Instagram/Pixabay

​नहीं थी रैंक वन की उम्मीद​

प्रिया ने मीडिया से कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत की थी लेकिन रैंक वन आने का नहीं सोचा था।

Credit: Instagram/Pixabay

​डॉक्टर बनने का सपना ​

प्रिया ने कहा कि मेरा सपना डॉक्टर बनने का है। मैं इसके लिए और ज्यादा मेहनत करूंगी।

Credit: Instagram/Pixabay

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत का अंतिम हिंदू सम्राट कौन था, अकबर को हरा दिल्ली पर किया शासन

ऐसी और स्टोरीज देखें