KBC में ऑप्शन सुने बिना IAS ने दिया 5 सेकंड में जवाब, अमिताभ रह गए दंग

कुलदीप राघव

Oct 26, 2023

वायरल हुई महिला IAS

सोशल मीडिया पर एक महिला IAS अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है। आईएएस ने 'वीडियो कॉल अ फ्रेंड' के जरिए KBC में एक कंटेस्टेंट की मदद की और केवल 5 सेकंड के अंदर सही जवाब देकर सबको हैरान कर दिया।

Credit: Instagram

IAS आशिमा गोयल

वीडियो में नजर आ रहीं महिला आईएएस अधिकारी का नाम है आशिमा गोयल। वह हरियाणा के बल्लभगढ़ की रहने वाली हैं।

Credit: Instagram

​वीडियो कॉल अ फ्रेंड में आईं नजर

कुछ समय पहले आशिमा पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में एक कंटेस्टेंट की मदद के लिए 'वीडियो कॉल अ फ्रेंड' लाइफ लाइन के जरिए जुड़ी थीं।

Credit: Instagram

5 सेकंड में जवाब

आशिमा ने केवल 5 सेकंड के अंदर बिना ऑप्शन सुने ही सही जवाब दे दिया। यह देखकर अमिताभ भी खुद को आशिमा की तारीफ करने से नहीं रोक सके।

Credit: Instagram

ये था सवाल

सवाल कुछ इस तरह से था- प्राचीन भारतीय साहित्य में यवन शब्द का प्रयोग मुख्यत: किस संस्कृति के लोगों के लिए किया जाता है। इसके ऑप्शन थे - A. स्यामी, B. अरबी, C. चीनी, D. यूनानी।

Credit: Instagram

अमिताभ ने जोड़े हाथ

इस सवाल का सही जवाब यूनानी (Greek) है। जैसे ही आशिमा ने जवाब दिया तो अमिताभ बच्चन दंग रह गए और उन्हें प्रणाम करने लगे।

Credit: Instagram

2020 की आईएएस

आशिमा गोयल, हरियाणा के बल्लभगढ़ की रहने वाली हैं। वह 'संघ लोक सेवा आयोग' (UPSC)2020 बैच की उत्तराखंड कैडर की IAS अधिकारी हैं।

Credit: Instagram

IIT दिल्ली से एम टेक

आशिमा ने IIT दिल्ली से एमटेक, बायोटेक केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके साथ-साथ सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी की।

Credit: Instagram

दूसरे प्रयास में आई 65वीं रैंक

आशिमा ने अपने दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी एग्जाम ऑल इंडिया 65वीं रैंक से पास की थी। उनके पिता एक साइबर कैफे चलाते थे। जबकि मां हाउस वाइफ हैं और उनकी बड़ी बहन सीए हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​बुद्धिमान पुरुषों में छिपी होती हैं यह 10 आदतें, आपमें कितनी हैं?​

ऐसी और स्टोरीज देखें