Aug 7, 2023
देश के सबसे लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास को आज कौन नहीं जानता। कुमार विश्वास की गिनती देश के सबसे महंगे कवियों में होती है।
Credit: Instagram
डॉ कुमार विश्वास का जन्म उत्तर प्रदेश के पिलखुवा में एक ब्राह्मण परिवार में 10 फरवरी को हुआ था। उन्होंने लाला गंगा सहाय स्कूल, पिलखुवा से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की।
Credit: Instagram
उन्होंने राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुवा से अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की। उन्होंने हिंदी साहित्य में परास्नातक और पीएचडी पूरा किया।
Credit: Instagram
कवि कुमार विश्वास ने मंजू शर्मा से लव मैरिज की थी। राजस्थान के अजमेर जिले से ताल्लुक रखने वाली मंजू शर्मा पीएचडी हैं।
Credit: Instagram
मंजू शर्मा एक शिक्षाविद के तौर पर अपनी अलग पहचान रखती हैं। इन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। आरपीएससी से कॉलेज लेक्चरर एग्जाम पास करने के बाद वह गाजियाबाद के एक कॉलेज में पढ़ा रही हैं।
Credit: Instagram
कुमार विश्वास से मंजू की मुलाकात 1994 में हुई l इस दौरान मंजू राजस्थान के अलवर जिले के एक कॉलेज की पढ़ा रही थीं।
Credit: Instagram
साल 1994 में कुमार विश्वास इसी कॉलेज में हिंदी लेक्चरर के तौर पर नियुक्त हुए थे। वहीं मंजू पहले से कार्यरत थीं। मंजू शर्मा विश्वास की लेखनी पर कायल थीं।
Credit: Instagram
एजुकेशन की बात करें तो कुमार विश्वास और उनकी पत्नी दोनों ही पीएचडी धारक हैं।
Credit: Instagram
बीते दिनों आरपीएससी ईओ एग्जाम रिश्वतकांड सामने आने के बाद कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा का नाम सुर्खियों में रहा।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स