किस कॉलेज से पढ़ी हैं राहुल की बहन प्रियंका गांधी, इस सब्जेक्ट से की है पढ़ाई

Neelaksh Singh

Oct 24, 2024

कौन हैं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी नेहरू-गांधी परिवार की वंशज हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) में उत्तर प्रदेश की महासचिव हैं।

Credit: tnn

प्रियंका गांधी के माता पिता

Priyanka Gandhi के पिता राजीव गांधी (दिवंगत) भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, जबकि मां का नाम सोनिया गांधी हैं जो कि अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

Credit: tnn

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी

Priyanka Gandhi का एक भाई है, जिनका नाम राहुल गांधी है और ये कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं, और अभी भी लोक सभा में विपक्ष में नेता हैं।

Credit: tnn

इंदिरा गांधी की पोती

Priyanka Gandhi की दादी का नाम इंदिरा गांधी था, जो देश की पूर्व प्रधानमंत्री थी।

Credit: tnn

निजी जीवन

प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली के एक सुप्रतिष्ठित व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा से शादी की, जिसके बाद से उनका नाम प्रियंका गांधी वाड्रा हो गया।

Credit: tnn

प्रियंका गांधी का जन्म

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 को हुआ था।

Credit: tnn

प्रियंका गांधी की स्कूली शिक्षा

प्रियंका गांधी ने स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की।

Credit: tnn

प्रियंका गांधी के पास डिग्री

प्रियंका गांधी के पास दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान (Psychology) में स्नातक की डिग्री है।

Credit: tnn

प्रियंका गांधी की मास्टर डिग्री

प्रियंका गांधी ने बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री (Buddhist) की है।

Credit: tnn

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: NOIDA की फुल फॉर्म क्या है, अच्छे-अच्छे धुरंधरों को नहीं होगा पता

ऐसी और स्टोरीज देखें