कहां से पढ़े हैं IPL में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाले रियान पराग, जानें कितनी है सैलरी

कुलदीप राघव

Apr 11, 2024

​रियान पराग का रिकॉर्ड​

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

MP Board Result 2024

​सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड​

रियान पराग ने आईपीएल 2024 में मीडिल ओवर में यानी 7वें ओवर से 15वें ओवर तक के बीच में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

​आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड​

आईपीएल 2024 में 7वें ओवर से लेकर 15वें ओवर तक रियान पराग ने कुल 10 छक्के जड़े।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

​विराट का रिकॉर्ड तोड़ा​

इसी के साथ रियान पराग ने शिवम दुबे, हेनरिक क्लासेन, विराट कोहली और तिलक वर्मा का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

You may also like

खत्म होगा BEd का झंझट, 12वीं के बाद बनें...
​ यूपी के इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए...

​कौन हैं रियान पराग​

रियान पराग एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में असम का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

​पिता रहे हैं क्रिकेटर ​

रियान पराग का जन्म 10 नवंबर 2001 को गुवाहाटी, असम में हुआ था। उनके पिता पराग दास, एक पूर्व क्रिकेटर हैं, जो असम और रेलवे टीमों के लिए प्रथम श्रेणी में खेल चुके हैं। उनके पिता और एमएस धोनी ने खड़गपुर और गुवाहाटी में रेलवे टूर्नामेंट में एक साथ खेला था।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

​मां हैं तैराक​

उनकी मां मिथु बरुआ दास, एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय तैराक है, जिन्होंने भारत को एसएएफ खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व किया था।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

​यहां हुई स्कूलिंग​

रियान पराग ने गुवाहाटी के साउथ पॉइंट स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्हें पढ़ाई से अधिक क्रिकेट में दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होंने अधिक पढ़ाई नहीं की।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

​रियान पराग की सैलरी ​

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रियान पराग की आईपीएल सैलरी तीन करोड़ अस्सी लाख है।

Credit: IPL/BCCI/Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: खत्म होगा BEd का झंझट, 12वीं के बाद बनें टीचर, जानें क्या है ITEP कोर्स?

ऐसी और स्टोरीज देखें