करनी है 12 घंटे पढ़ाई, तो Alakh Pandey सर के टिप्स एंड ट्रिक्स को करे फॉलो

Neelaksh Singh

May 15, 2024

12 घंटे पढ़ाई बेह​द आसानी से

चलिए जानते हैं 12 घंटे पढ़ाई करनी है, तो Alakh Pandey सर ने क्या टिप्स एंड ट्रिक्स बताई हैं, जिससे हम रिलैक्स भी रहेंगे और पढ़ाई के अलावा दूसरा काम भी नहीं प्रभावित होगा।

Credit: TNN-Graphic

कैसे बनते हैं फिजियोथेरेपिस्ट, कितनी होती है कमाई

12 घंटे को करिये 6-6 घंटे में

सबसे पहले तो 12 घंटों का दो भाग बना लीजिए यानी 6-6 घंटों में दो हिस्से। अब चूंकि 6-6 घंट भी ज्यादा लग रहा है तो इसे भी तोड़ लें यानी पहले 6 को 3-3 घंटे में और दूसरे 6 को 3-3 घंटे में विभाजित कर लें।

Credit: TNN-Graphic

6-6 घंटे को करिये 3-3 घंटे के चार सेशन में

अब हमारे पास 3-3 घंटे का चार सेशन हो गया। यहां ध्यान दीजिए आपको लगातार इतने लंबे समय तक पढ़ने के लिए नहीं कहा जा रहा है, सिर्फ पढ़ाई को छोटे छोटे सेशन में बाटने के लिए कहा जा रहा है।

Credit: TNN-Graphic

कितनी बजे उठना चाहिए

मान लीजिए कोई छात्र यदि 4 से या 5 से नहीं उठ पा रहा है तो कम से कम 6:30 से उठने की कोशिश करिये ताकि 7 बजे तक आप पढ़ने बैठ जाएं।

Credit: TNN-Graphic

कितने बजे सोना चहिए

इसके बाद आप सोने का समय भी फिक्स कर लीजिए ज्यादा से ज्यादा 11 बजे तक सोने चले जाएं, ताकि आपकी नींद 7 घंटे से ज्यादा हो पाए। यह तो हो गया सोने व उठने का समय, अब आगे देखें कैसी होनी चाहिए दिनचर्या।

Credit: TNN-Graphic

कैसे निकाले 3-3 घंटे के चार सेशन

अब आपके पास 7 से रात 11 बजे के बीच 16 घंटे का समय होगा, और आपको 3-3 घंटे के चार सेशन चाहिए। यानी तब भी आपके पास 4 घंटे का समय होगा।

Credit: TNN-Graphic

ऐसे बनाएं टाइम टेबल

पहला सेशन बन सकता है 7 से 11 बजे तक, दूसरा सेशन बन सकता है 11 से 3, तीसरा सेशन बन सकता है 3 से 7 और चौथा सेशन बन सकता है 7 से 11, अब आप सोचेंगे कि क्या सारा दिन पढ़ते रहें, तो ऐसा नहीं है।

Credit: TNN-Graphic

7 से 11 के स्लॉट में क्या करें

आप इस स्लॉट में 30 मिनट खाने और 30 मिनट जॉगिंग या एक्सरसाइज का भी निकाल देंगे तब भी आपके पास पूरे 3 घंटे होंगे।

Credit: TNN-Graphic

11 से 3 के स्लॉट में क्या करें

इस स्लॉट में आप 30 मिनट लंच का निकाल दीजिए और बाकी के 30 मिनट को छोटे छोटे ब्रेक के रूप में इस्तेमाल कर लीजिए, तब भी आपके पास 3 घंटे का समय होगा।

Credit: TNN-Graphic

3 से 7 के स्लॉट में क्या करें

इस स्लॉट में आप 30 मिनट अपनी क्वेरी यानी सवालों को घर वालों से डिस्कस कर सकते हैं, कोई चीज समझ न आ रही हो उसे पूछ सकते हैं, स्नैक्स या चाय ले सकते हैं? और बाकी के 30 मिनट छोटे छोटे ब्रेक के रूप में इस्तेमाल कर लीजिए।

Credit: TNN-Graphic

7 से 11 के स्लॉट में क्या करें

इस स्लॉट में आप 30 मिनट रात के भोजन के लिए निकाल दीजिए, बाकी के 30 मिनट भी छोटे छोटे ब्रेक के रूप में इस्तेमाल कर लीजिए, तब भी आपके पास 3 घंटे का समय होगा।

Credit: TNN-Graphic

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: CBSE 10वीं में 100% मार्क्स लाकर सब्यसाची बने टॉपर, किस स्कूल से की हैपढ़ाई

ऐसी और स्टोरीज देखें