Oct 5, 2024

​जीवन में सफलता की राह दिखाते हैं सुहास एलवाई के ये कोट्स, छात्र बांध लें गांठ​

Ankita Pandey

​निगाहों में मंजिल थी गिरे और गिरकर संभलते रहे, हवाओं ने कोशिश बहुत की मगर चिराग आंधियों में भी जलते रहे।​

Credit: Canva

Sarkari Naukri 2024

​​परिणाम अपने हाथ में नहीं​

​श्री कृष्ण ने भागवत गीता में कहा है कि आप कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन परिणाम आपके हाथ में नहीं होता है। यही प्रकृति का नियम है और यह स्पोर्ट्स से लेकर हर कॉम्पिटेटिव एग्जाम में लागू होता है।​

Credit: Canva

​​परवरिश और आत्मविश्वास​

​बचपन में हमें जो परवरिश और आत्मविश्वास मिलता है, वह कहीं ना कहीं यह निर्धारित करता है कि हम अपने आने वाले जीवन में क्या कर सकते हैं। ​

Credit: Canva

​​अच्छे और बुरे को करें स्वीकर​

​समाज में हर तरीके के लोग होते हैं। हर किसी को समाज के अच्छे बुरे पहलुओं का सामना करना पड़ता है। हमें अच्छे और बुरे दोनों को समान तरीके से स्वीकार करना चाहिए। ​

Credit: Canva

​​प्रशंसा और आलोचना​

​कामयाबी के साथ प्रशंसा और आलोचना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दुनिया में हर सफल व्यक्ति को भी आलोचना का सामना करना पड़ता है। ‌​

Credit: Canva

​​चुनौतियों से भरी जिंदगी​

​जिंदगी हमेशा चुनौतियों से भरी होगी। कई बार आप ठोकर खाकर गिरेंगे भी लेकिन मायने यह रखता है कि आप वापस कितनी बार उठकर दोबारा लड़ते हैं।​

Credit: Canva

​​हारने में बुराई नहीं​

​जीवन में सफल होने के लिए यह मानना जरूरी है कि कोशिश करने के बावजूद भी हारने में कोई बुराई नहीं है। ​

Credit: Canva

​​अंधेरे के बाद नया सवेरा​

​हर अंधेरे के बाद एक नया सवेरा जरूर आता है।​

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​मुकेश अंबानी या फिर अनिल अंबानी, जानें किनके बेटे सबसे ज्यादा पढ़े लिखे?​

ऐसी और स्टोरीज देखें